महर्षि वाल्मीकि जयंती पर सपा-कांग्रेस ने अर्पित किए श्रद्धासुमन:मानवता और समरसता के संदेश पर दिया जोर
हरदोई में मंगलवार को आदि कवि महर्षि वाल्मीकि की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पार्टी के कार्यालयों में अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किए गए। वक्ताओं ने महर्षि वाल्मीकि के जीवन और उनके आदर्शों पर प्रकाश डाला। समाजवादी पार्टी कार्यालय में जिलाध्यक्ष शराफत अली ने महर्षि वाल्मीकि के चित्र पर माल्यार्पण किया। सभी पदाधिकारियों ने पुष्पांजलि अर्पित कर उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। इस दौरान अजय सिंह पाल, अल्पसंख्यक अध्यक्ष सईद अहमद, राहुल यादव और एडवोकेट चंद्रशेखर पाल सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे। शिक्षक संघ संयुक्त मोर्चा के सहसंयोजक राजबीर सिंह ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि ने मानवता का महाकाव्य रचा और समाज को सभ्यता के नए युग में प्रवेश कराया। उन्होंने बताया कि रामकथा का सूत्रपात संवेदना की उसी धारा से हुआ, जो मानवता का मूल है।
उधर, जिला कांग्रेस कार्यालय हरदोई में भी महर्षि वाल्मीकि जयंती धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम संयोजक राजेंद्र कुमार वर्मा ने कहा कि भगवान वाल्मीकि ने रामायण की रचना कर सनातन धर्म की स्थापना का कार्य किया, जिनकी शिक्षाएं आज भी प्रासंगिक हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता शहर उपाध्यक्ष उमा राजवंशी ने की।
जिला उपाध्यक्ष अजीत विशाल नंदवंशी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी सभी धर्मों का सम्मान करती है और समाज में एकजुटता व अमन का संदेश देती है। इस अवसर पर प्रेम प्रकाश वर्मा, महताब अहमद, सर्वेश कुशवाहा, मोरध्वज गौतम, यशवीर दीक्षित और ममता पाल सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे।
Curated by DNI Team | Source: https://ift.tt/C7zRjTF
Leave a Reply