मंत्री दिनेश प्रताप सिंह को ब्रेन हैमरेज हुआ:लखनऊ के मेदांता अस्पताल में चल रहा है इलाज

योगी सरकार में मंत्री दिनेश प्रताप सिंह को ब्रेन हैमरेज हुआ है। उनका लखनऊ के मेदांता अस्पताल में इलाज चल रहा है। पारिवारिक सूत्रों के मुताबिक, रविवार रात वह नींद की दवा लेकर सोए थे, सुबह उठे तो उन्हें उठने और चलने में तकलीफ हुई। उसके बाद उन्हें लखनऊ लाकर भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने उनकी एमआरआई जांच की है। इसमें ब्रेन हेमरेज होना सामने आया है। उनके एक हाथ, एक पैर में इसका असर आया है। पारिवारिक सूत्रों का कहना है कि मानसिक तनाव के कारण उनकी तबीयत बिगड़ी है। बीते दिनों से राजनीतिक तनाव में हैं दिनेश प्रताप
मंत्री दिनेश प्रताप सिंह बीते दो महीने से राजनीतिक तनाव में चल रहे हैं। पहले कांग्रेस के पूर्व एमएलसी दीपक सिंह ने उन पर गंभीर आरोप लगाए थे। इसके बाद भाजपा विधायक अदिति सिंह ने भी उन्हें घेरा। बीते दिनों कांग्रेस नेता राहुल गांधी की रायबरेली यात्रा के दौरान भी वह चर्चाओं में रहे। राहुल गांधी की यात्रा के दौरान उनका पुलिस से विवाद भी हुआ था। उन्होंने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी को पत्र भी लिखा था। 2010 में पहली बार MLC बने दिनेश सिंह
दिनेश सिंह ने कांग्रेस से राजनीति की शुरुआत की थी। 2010 में पहली बार और 2016 में दूसरी बार MLC बने। 2018 में भाजपा जॉइन की। 2019 में भाजपा ने उन्हें सोनिया के खिलाफ उतारा था। इस चुनाव में वह 1.67 लाख वोट से हारे थे। 2022 में भाजपा से फिर MLC बने।

Curated by DNI Team | Source: https://ift.tt/6Ljhc0t