मंत्रार्थ मंडपम में होगा 50 करोड़ श्रीराममंत्र का अनुष्ठान:हजारों साधक एक साथ करेंगे जप, निकलेगी भव्य कलश यात्रा

दिग्गज संत,साधक और भक्ति साहित्य के मर्मज्ञ आचार्य स्वामी राम हर्षण दास स्थापित मंत्रार्थ मंडपम में राम मंत्र अनुष्ठान की रजत जयंती पर विविध आयोजन हो रहे हैं। सोमवार को अखंड संकीर्तन और रामार्चा पूजन के लिए श्रीराम महामंत्र का अनुष्ठान आरंभ हो गया है। मंगलवार को कलश यात्रा और सरयू पूजन के साथ मंडप प्रवेश होगा। मंत्रार्थ मंडपम के महंत अयोध्या दास महाराज ने कहा कि हमारे गुरुदेव स्वामी रामहर्ष दास महाराज अपने शिष्यों से सन 2000 में श्रीराम महामंत्र का अनुष्ठान कराया था। हर शिष्य ने 6 लाख मंत्र और इसके दशांश का हवन किया था।50 करोड़ से ज्यादा भक्त हर साल लगभग इस संख्या में श्रीराम महामंत्र का अनुष्ठान हर साल होता आ रहा है। इस प्रकार इस पर इसका रजत जयंती समारोह है। मंत्रार्थ मंडपम में एक अक्टूबर से 16 अक्टूबर तक अखंड संकीर्तन, सोमवार से रामार्चा पूजन और जप अनुष्ठान आरंभ हो गया है। 8 अक्टूबर से पंडित श्याम सुंदर पाराशर की कथा और भागवत महापुराण पाठ होगा।14 और 15 अक्टूबर को संत समागम होगा। रामहर्षण दास की मूल पीठ के उत्तराधिकारी महंत अयोध्यादास के संयोजन मे इन दिनों रामहर्षण दास द्वारा भक्ति एवं साधना के अचूक सूत्र के रूप में प्रवर्तित श्रीराम मंत्र अनुष्ठान की रजत जयंती मनाई जा रही है और यह उत्सव राम मंत्रार्थ मंडपम में स्वामी जी के प्रभाव के बीच एवं निष्ठा से मनाया जा रहा है। आश्रम के प्रबंधक राघव दास ने बताया कि इस कार्यक्रम में यूपी और एमपी सहित देश के 10 से ज्यादा राज्यों के भक्त शामिल हो रहे हैं।

Curated by DNI Team | Source: https://ift.tt/EpPk60S