भाजपा विधायक और ब्लाक प्रमुख समर्थकों के बीच पथराव:जीएसटी धन्यवाद कार्यक्रम में नारेबाजी से शुरू हुआ विवाद, कुर्सियां तोड़ीं, 6 घायल
गोंडा के कटरा बाजार में जीएसटी धन्यवाद कार्यक्रम के दौरान भाजपा विधायक बावन सिंह और ब्लॉक प्रमुख के समर्थकों के बीच हिंसक झड़प हुई। ब्लॉक सभागार में आयोजित कार्यक्रम में नारेबाजी को लेकर शुरू हुआ विवाद पथराव और मारपीट में बदल गया है। झड़प में 6 लोग घायल हुए हैं। घायलों में ब्लॉक प्रमुख का बेटा भी शामिल है। कार्यक्रम के दौरान दोनों पक्षों के समर्थक आमने-सामने आ गए। विवाद इतना बढ़ गया कि कुर्सियां तोड़ी गईं और एक-दूसरे पर पत्थर फेंके गए। घटना की सूचना मिलते ही तीन थानों की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची। मजिस्ट्रेट और वरिष्ठ अधिकारियों ने भी तत्काल घटनास्थल का दौरा किया। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित कर भीड़ को तितर-बितर किया। सभी घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कटरा बाजार थाना पुलिस ने दोनों पक्षों के कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है। फिलहाल क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनी हुई है। वही गोंडा पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने बताया कि तत्काल पुलिस के उच्च अधिकारियों को मौके पर भेजा गया है अतिरिक्त पुलिस फोर्स को भी लगाया गया है पूरे मामले की जांच की जा रही है। राजनीतिक रंजिश को लेकर काफी दिनों से विवाद दरअसल कटरा बाजार से भाजपा विधायक बावन सिंह और कटरा बाजार से ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि भवानी भीख शुक्ला दोनों के बीच राजनीतिक रंजिश को लेकर काफी दिनों से विवाद चल रहा है। भवानी भीख शुक्ला की पत्नी ब्लॉक प्रमुख हैं। मंगलवार को दोपहर में कटरा बाजार ब्लाक सभागार में जीएसटी में मिली छूट को लेकर धन्यवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम के संयोजक भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष विद्याभूषण द्विवेदी बनाए थे। विद्या भूषण द्विवेदी ने शुरुआत की। विधायक के पहुंचने पर शुरू हुई नारेबाजी कार्यक्रम में ब्लॉक सभागार के अंदर कटरा बाजार से ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि भवानी भीख शुक्ला, उनके दोनों बेटे भी मौजूद थे। इसी दौरान कटरा बाजार से भाजपा विधायक बावन सिंह और उनके बेटे गौरव उर्फ मोनू सिंह भी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंचे। कहासुनी के बाद मारपीट और पथराव भाजपा ब्लाक प्रमुख परिधि और भाजपा विधायक दोनों के समर्थक नारे लगाने लगे। इसी दौरान दोनों पक्षों में नारेबाजी को लेकर कहासुनी होने लगी। इसके बाद दोनों पक्षों में जमकर मारपीट के बाद पथराव हुआ। मारपीट में भाजपा ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि के बेटे समेत 6 लोग घायल हैं। इनका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कटरा बाजार में इलाज चल रहा है। विधायक पक्ष से आलोक सिंह, अतुल सिंह और कमल ठाकुर घायल हुए हैं। वहीं भवानी भीख शुक्ल के पक्ष से भगवान शुक्ला और शिव भगवान शुक्ल घायल हुए हैं। भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष विद्याभूषण द्विवेदी ने कहा- मेरे बगल से गोली निकली है। ————————————– ये खबर भी पढ़ें… मकान की छत गिरी, सगे भाइयों समेत 3 की मौत, सुल्तानपुर में गैस कटर से काटकर शव निकाले; चार की हालत नाजुक सुल्तानपुर में निर्माणाधीन मकान की छत डालते समय बड़ा हादसा हो गया। छत अचानक भरभरा कर गिर गई। मलबे में 7 मजदूर दब गए। आसपास के लोगों ने चार को बाहर निकाल लिया, लेकिन 3 दबे रहे। पुलिस ने गैस कटर से काटकर तीन शवों को बाहर निकाला। पढ़ें पूरी खबर…
Source: उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर
Leave a Reply