भाजपा कार्यालय में आत्मनिर्भर भारत कार्यशाला:’हर घर स्वदेशी’ संकल्प पर चर्चा, बोले- यह राष्ट्र निर्माण का संकल्प है
बुलंदशहर में भाजपा जिला कार्यालय पर ‘आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान – हर घर स्वदेशी, घर-घर स्वदेशी’ विषय पर एक जिला कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष प्रांशु दत्त द्विवेदी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यशाला की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष विकास चौहान ने की, जबकि कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री संजय गुर्जर ने किया। मुख्य अतिथि प्रांशु दत्त द्विवेदी ने अपने संबोधन में कहा कि ‘आत्मनिर्भर भारत’ केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का संकल्प है। उन्होंने ‘हर घर स्वदेशी, घर-घर स्वदेशी’ के मंत्र पर जोर देते हुए कहा कि यह स्थानीय उद्योगों, व्यापार और कारीगरों को सशक्त बनाने की दिशा में प्रेरित करता है। द्विवेदी ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहा है और इस अभियान में युवा पीढ़ी की सबसे बड़ी भूमिका है। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से इस संदेश को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया। पहले 2 तस्वीरें देखिए… कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष विकास चौहान ने कहा कि ‘आत्मनिर्भर भारत अभियान’ आर्थिक आजादी का मार्ग है। उन्होंने बुलंदशहर के हर नागरिक से स्वदेशी उत्पाद अपनाने और देश की शक्ति व स्वाभिमान को मजबूत करने का आग्रह किया। इस अभियान के लिए जिला महामंत्री संजय गुर्जर को जिला संयोजक नियुक्त किया गया है, जबकि गौरव मित्तल, अरविंद दीक्षित और पवन कुमार सह-संयोजक के रूप में कार्य देखेंगे। इस अवसर पर कई प्रमुख नेता और पदाधिकारी मौजूद रहे। इनमें विधायक प्रदीप चौधरी, देवेंद्र लोधी, सीपी सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष अंतुल तेवतिया, बुलंदशहर नगर पालिका अध्यक्ष दीप्ति मित्तल, खुर्जा चेयरमैन अंजना सिंघल और डिबाई चेयरमैन अरुण कुमार सिंह शामिल थे। इनके अतिरिक्त, जिला महामंत्री संतोष वाल्मीकि, आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के सह-संयोजक गौरव मित्तल, अरविंद दीक्षित, पवन कुमार, व्यापार प्रकोष्ठ जिला संयोजक योग गुरु नरेंद्र बंसल, महिला जिलाध्यक्ष शशि शर्मा, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष दिवाकर सिंह, आईटी विभाग जिला संयोजक अंशुल अगवाना, अभिनव वर्मा, अरुण प्रजापति, अनुसूचित मोर्चा जिलाध्यक्ष मलखान सिंह और मंडल अध्यक्ष मयंक वार्ष्णेय, डम्बर प्रधान, हरीश लोधी, संदीप त्यागी, संदीप तेवतिया भी उपस्थित रहे।
Curated by DNI Team | Source: https://ift.tt/TLRl0px
Leave a Reply