भदोही में शिव मंदिर में 1100 कन्याओं का पूजन:ज्ञानपुर विधायक और RSS पदाधिकारियों ने प्रसाद बांटा, पैर छूकर लिया आशीर्वाद
भदोही जिले के शिखापुर मार्केट स्थित लखराव शिव मंदिर में 1100 कन्याओं का सनातन धर्म की परंपरा के अनुसार पूजन किया गया। इस धार्मिक अनुष्ठान में ज्ञानपुर विधायक विपुल दुबे और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के पदाधिकारी सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। सुबह से ही वैदिक मंत्रोच्चार के साथ धार्मिक अनुष्ठान शुरू हो गए थे। कन्याओं का विधि-विधान से पूजन किया गया, उन्हें सम्मानपूर्वक भोजन कराया गया और उपहार भी प्रदान किए गए। इस कार्यक्रम की शुरुआत वर्ष 2021 में शिखापुर गांव के RSS कार्यकर्ता देवीशंकर पाण्डेय, प्रेम नारायण पाण्डेय, लहरी पाण्डेय, राकेश पाण्डेय, अजीत कुमार पाण्डेय उर्फ सच्चन पाण्डेय और भारतीय सवर्ण संघ के विंध्याचल मंडल अध्यक्ष डीके मिश्र सहित गांव के अन्य प्रमुख व्यक्तियों की अगुवाई में हुई थी। इस भव्य आयोजन के साक्षी बनने के लिए आसपास के गांवों से हजारों लोग पहुंचे। गांव के लोगों ने अनुशासन और उत्साह के साथ कार्यक्रम को सफल बनाया। श्रद्धालुओं ने कन्याओं के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लिया। महिलाओं और युवाओं की बड़ी भागीदारी ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम में RSS पदाधिकारी देवीशंकर पाण्डेय, ज्ञानपुर विधायक विपुल दुबे, भावी जिला पंचायत सदस्य अजीत कुमार पाण्डेय उर्फ सच्चन पाण्डेय, भारतीय सवर्ण संघ के पदाधिकारी डीके मिश्र, अमरेंद्र मिश्र, मनोज पाण्डेय, राहुल शुक्ला, पवन पाण्डेय, अश्वनी पाण्डेय, श्यामनारायण दुबे और हिन्दू रक्षा एकता मंच के पदाधिकारी पुष्पराज, मनीष यादव, पप्पू मोदनवाल सहित कई अन्य प्रमुख लोग मौजूद रहे। यह आयोजन मातृ शक्ति के सम्मान के साथ-साथ सांस्कृतिक मूल्यों और सनातन धर्म की परंपराओं को मजबूत करने का संदेश देता है।
Curated by DNI Team | Source: https://ift.tt/iEI2fl0
Leave a Reply