बुलंदशहर में प्रेमी युगल ने पुलिस के सामने किया सुसाइड:5 दिन से थे फरार, पुलिस ने घेरा तो खुद को मार ली गोली

यूपी के बुलंदशहर में पुलिस की आंखों के सामने खुद को गोली मारकर सुसाइड कर ली। दोनों 5 दिन से फरार थे। परिवार और पुलिस से छिप रहे थे। जैसे ही पुलिस को उनकी लोकेशन मिली, पुलिस उन्हें बरामद करने पहुंची थी। पुलिस ने दोनों को पकड़ने के लिए देर रात घेराबंदी की। साथ में परिजन भी मौजूद थे। दोनों घर के अंदर दुबक गए। लड़की के फूफा ने बाहर से स्पीकर पर आवाज लगाई- मैं हूं, साथ में पुलिस भी है। डरने की कोई बात नहीं। बाहर आ जाओ। दोनों बाहर नहीं आए तो पुलिस ने अंदर घुसने की कोशिश की। इतने में अंदर से गोलियां चलने की आवाज आई। पुलिस अंदर पहुंची तो कमरे में खून ही खून फैला था। चारों तरफ मांस के लोथड़े बिखरे हुए थे। दोनों के शव लहूलुहान शव जमीन पर पड़े थे। दोनों ने खुद की कनपटी से सटाकर गोली मार ली थी। दोनों की मौत हो चुकी थी। हालांकि पुलिस का कहना है कि युवक ने पहले खुद को गोली मारी और इसके बाद प्रेमिका की गोली मारकर हत्या कर दी। फिलहाल पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। घटना डिबाई कोतवाली की है। प्रेमी हरदोई और प्रेमिका मुजफ्फरनगर की रहने वाली थी। प्रेमी कुछ दिन पहले ही लूट के मामले में जेल से बाहर आया था। 4 तस्वीरें देखिए… पूरा मामला सिलसिलेवार पढ़िए…
मूलरूप से हरिद्वार के निवासी फ़करेड़ा भगवानपुर का निवासी प्रिंस (26) पिछले कई साल से मुजफ्फरनगर के छपार थाना क्षेत्र के छपार गांव में अपने ननिहाल में रहता था। करीब 2 साल पहले उसकी दोस्ती इंस्टाग्राम के जरिए पड़ोस में रहने वाली जिया (16) से हुई। दोनों के बीच अफेयर शुरू हो गया। दोनों के परिवार इस रिश्ते के खिलाफ में थे। इसके कारण दोनों ने घर से भागने की योजना बनाई। परिजनों का कहना है 20 सितंबर की शाम करीब 7 बजे प्रिंस, जिया को बहला-फुसलाकर घर से भगा ले गया। जिया के परिजनों ने मुजफ्फरनगर के छपार थाने में 22 सितंबर को गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। वहीं 22 सितंबर को ही प्रिंस, जिया को लेकर बुलंदशहर के डिबाई कोतवाली अंतर्गत कस्बा डिबाई में अपने फूफा प्रमोद के घर आ गया, जो मधुमक्खी पालन का कारोबार करते हैं। प्रमोद ने प्रिंस का विरोध किया और लड़की को वापस उसके घर पहुंचाने को कहा। प्रिंस ने कुछ समय मांगा तो प्रमोद ने उसे सराय किशनचन्द में नरेंद्र कुमार के यहां किराए पर एक कमरा दिला दिया। इसके बाद उन्होंने मुजफ्फरनगर पुलिस को इस बारे में सूचना दे दी। बुधवार की रात करीब 3:00 बजे मुजफ्फरनगर पुलिस बुलंदशहर पहुंची। डिबाई पुलिस के साथ मिलकर करीब 15 पुलिस कर्मी सराय किशनचंद में नरेंद्र के मकान पहुंचे। साथ में प्रिंस के फूफा प्रमोद, ग्राम प्रधान विनोद कुमार और गांव के ही रहने वाले राजेंद्र और सुशील कुमार साथ मौजूद थे। पुलिस ने पूरे मकान को घेर लिया। एनाउंसमेंट करके दोनों को बाहर आने को कहा, पर उन्होंने दरवाजा नहीं खोला। इसके बाद प्रमोद ने स्पीकर से बोला- मैं हूं प्रमोद, तुम्हारा फूफा। मेरे साथ पुलिस है। डरने की कोई बात नहीं, बाहर आ जाओ। पर इसके बाद बाद भी दरवाजा नहीं खुला। रात करीब 3:30 बजे पुलिस जबरन मकान में घुसने की कोशिश करने लगी तो पड़ोसी लायक सिंह के छत पर गोली चलने की आवाज आई। पुलिस ने जाकर देखा तो दोनों के सिर में गोली लगी थी। मौके पर एक तमंचा व एक खोखा कारतूस तथा एक खोखा तमंचे की चेंबर में फंसा पड़ा हुआ था। थाना डिबाई पुलिस दोनों को सीएचसी डिबाई पर लाया गया, जहां दोनो को डॉक्टर की टीम द्वारा मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही एसएसपी दिनेश कुमार, सीओ शोभित कुमार, फॉरेंसिक टीम और कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। युवक ने पहले युवती को गोली मारी – एसएसपी
एसएसपी दिनेश कुमार ने बताया- अंदेशा है कि पुलिस से बचने के लिए दोनों पहले पड़ोसी की छत पर चले गए थे। जब भागने का कोई रास्ता नहीं मिला तो युवक ने पहले अपनी नाबालिग प्रेमिका को गोली मारी और इसके बाद खुद की कनपटी पर फायर कर लिया। दोनों की मौत हो गई है। प्रिंस के खिलाफ मुजफ्फरनगर में कई मुकदमे
पुलिस ने बताया- प्रिंस पुराना अपराधी है। उसके खिलाफ मुजफ्फरनगर के छपार थाना समेत कई थानों में आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। लूट के एक मुकदमे में करीब 25 दिन पहले ही वह जेल से बाहर आया था। खबर अपडेट की जा रही है… ——————————————– ये खबर भी पढ़ें… गाजियाबाद में सर्राफा व्यापारी ने किया सुसाइड:कार में लाइसेंसी पिस्टल से खुद को मारी गोली, 1 करोड़ की धोखाधड़ी से परेशान थे गाजियाबाद में बुधवार रात सर्राफा व्यापारी ने खुद को गोली मारकर सुसाइड कर लिया। शव राजनगर एक्सटेंशन स्थित अपार्टमेंट के नीचे कार में मिला। इसी कार में लाइसेंसी पिस्टल भी मिली है। सूचना पर पुलिस और बड़े अधिकारी मौके पर पहुंचे। मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला है। पुलिस का कहना है कि व्यापारी एक करोड़ की धोखाधड़ी से परेशान थे। पैसों के लेनदेन को लेकर कुछ समय से तनाव में थे। घटना राजनगर एक्सटेंशन स्थित अपार्टमेंट की है। पढ़ें पूरी खबर…

Read More

Source: उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर