बिहार में वोट चोरी के मुद्दे पर कांग्रेस का हस्ताक्षर:कौशांबी में 15 अक्टूबर तक चलेगा अभियान, सैकड़ों लोगों ने किया समर्थन
कौशांबी में बिहार की वोट चोरी के मुद्दे पर कांग्रेस ने हस्ताक्षर अभियान शुरू किया है। शनिवार को नगर पालिका परिषद भरवारी में जिलाध्यक्ष गौरव पाण्डेय के नेतृत्व में यह अभियान आयोजित किया गया। इसमें नगर के सैकड़ों लोगों ने हिस्सा लिया। जिलाध्यक्ष पाण्डेय ने पत्रकार वार्ता में कहा कि चुनाव आयोग वोटर लिस्ट में जोड़े और हटाए गए नामों का डेटा कांग्रेस को नहीं दे रहा है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी महाराष्ट्र, हरियाणा और कर्नाटक समेत विभिन्न राज्यों के चुनावी डेटा की मांग कर रहे हैं। राहुल गांधी के निर्देश पर पूरे उत्तर प्रदेश में ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ अभियान के तहत यह हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा है। कौशांबी में यह अभियान 15 अक्टूबर तक चलेगा। कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर वोट चोरी के मुद्दे को जनता तक पहुंचाएंगे।
Source: उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर
Leave a Reply