बारिश के बाद NCR में तापमान 21 डिग्री सेल्सियस:2 दिनों तक हुई झमाझम बारिश से गिरा तापमान, आज धूप खिलने पर मौसम में राहत

गाजियाबाद में 2 दिन हुई झमाझम बारिश से मौसम में एक साथ बदलाव आया। जहां सुबह का न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। बारिश एक 5 से 6 डिग्री की तापमान में गिरावट आई है। आधी रात के बाद तापमान गिरने से मौसम सर्द होने लगा है। आज गुरुवार सुबह हल्की धूप खिली है। सुबह के समय तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं दिन में अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस पहुंचने का अनुमान है। हवा की गति 6 किमी प्रति घंटा है। सोमवार और मंगलवार को हुई बारिश गाजियाबाद और एनसीआर में सोमवार और मंगलवार को बारिश हुई। जिससे उमस भरी गर्मी से राहत मिली। पश्चिमी विक्षोभ के चलते एनसीआर और वेस्ट यूपी में मौसम बदला। पिछले कुछ दिनों से एनसीआर में मौसम में लगातार उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है। पिछले सप्ताह भी गुरुवार शाम अचानक आसमान में बादल छा गए थे और हवाएं चलने लगी थीं, जिससे तापमान में गिरावट आई और मौसम सुहाना हो गया।
लगातार बदल रहा मौसम पिछले 10 दिनों में गाजियाबाद और आसपास के इलाकों में मौसम बार-बार बदलता रहा है। पांच दिन पहले मंगलवार को दोपहर के समय हल्की बारिश हुई थी। शहर और देहात दोनों जगह बूंदाबांदी से लोगों को गर्मी से राहत मिली। दिल्ली–मेरठ एक्सप्रेसवे पर कुछ देर तक झमाझम बारिश हुई, जिससे सड़कें खाली नज़र आईं और वाहनों की रफ्तार धीमी पड़ गई। इससे पहले सुबह के समय आसमान में हल्के बादल बने रहे थे। पिछले 10 दिनों से मौसम साफ था, लेकिन शाम होते-होते बादल घिर आते थे और कई इलाकों में हल्की बूंदाबांदी होती रही। रविवार रात भी आसमान में बादल छाए रहे, जिससे तापमान में और गिरावट दर्ज की गई।

Curated by DNI Team | Source: https://ift.tt/ZM6EsJe