बाराबंकी में राज्यमंत्री राही की प्रेस कॉन्फ्रेंस:बोले- बिक्री बढ़ने से राजस्व में होगी वृद्धि, जीएसटी रिफॉर्म से बदलेगी व्यवस्था

बाराबंकी में राज्यमंत्री सुरेश राही ने नेक्स्ट जेनरेशन जीएसटी रिफॉर्म पर प्रेस वार्ता की। इस दौरान जिले के भाजपा पदाधिकारी और जिलाध्यक्ष भी उपस्थित रहे। राज्यमंत्री ने कहा कि नई जीएसटी व्यवस्था जनता के लिए लाभकारी होगी। उन्होंने बताया कि इस कॉन्फ्रेंस का मुख्य उद्देश्य लोगों को योजना की जानकारी देना है। इससे सरकारी सुविधाएं आसानी से जनता तक पहुंच सकेंगी। 2017 से लागू जीएसटी के स्लैब में कमी के सवाल पर मंत्री ने कहा कि हर बदलाव समय और मांग के अनुसार होता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनता के विकास को ध्यान में रखकर आगे बढ़ना है। मंत्री ने स्वीकार किया कि जीएसटी घटाने से सरकारी राजस्व कम होगा। लेकिन साथ ही उन्होंने कहा कि बिक्री बढ़ने से आर्थिक संतुलन बन जाएगा। इससे रेवेन्यू में भी वृद्धि होगी। समाजवादी पार्टी के आरोपों पर कि भाजपा के मंत्रियों को जीएसटी का फुल फॉर्म नहीं पता, राही ने कहा कि विरोध करने वालों को कहने दीजिए। उन्होंने इस रिफॉर्म को जनता के विकास के लिए आवश्यक बताया।

Read More

Source: उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर