बहराइच जाते समय सर्राफा व्यापारी की मौत:सामने से आई तेज रफ्तार बाइक से टक्कर, दूसरा युवक लखनऊ रेफर

श्रावस्ती :जनपद के मल्हीपुर थाना क्षेत्र के जमुनहा बाजार निवासी 59 वर्षीय सर्राफा व्यापारी जमुना प्रसाद सोनी की बीते शनिवार दर्दनाक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। दरअसल शनिवार को वह अकेले बाइक से बहराइच सर्राफा का सामान खरीदने जा रहे थे। बताया जा रहा की सोनवा थाना क्षेत्र के चिचड़ी के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक से टक्कर हो गई। हादसे में जमुना प्रसाद सड़क पर गिर गए। दूसरी बाइक पर सवार बहराइच के रिसिया थाना क्षेत्र के जुमई पुरवा निवासी 21 वर्षीय अब्दुल कादिर भी घायल हो गए। स्थानीय लोगों द्वारा घायल जमुना प्रसाद को तत्काल अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही उनकी मृत्यु हो गई। कुछ लोगों का कहना है कि उनकी मौत मौके पर ही हो गई थी। घायल अब्दुल कादिर को पहले जिला अस्पताल बहराइच ले जाया गया। वहां से उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने लखनऊ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। मृतक जमुना प्रसाद के तीन बेटे हैं जो उनके साथ सर्राफा का व्यापार करते थे। वे गांव-गांव जाकर व्यापार करते थे। पिता बेटों का सहारा थे परिवार काफी समय से सर्राफा दुकान चलाता था,वहीं परिवार के मुखिया की अचानक मौत से परिवार में शोक की लहर है।

Read More

Source: उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर