बरेली में बवाल पर नेताओं की नाराजगी:कैबिनेट बैठक से पहले संजय निषाद बोले- धार्मिक स्थलों पर करें पूजा-पाठ, सड़क पर नहीं चलेगा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज मंत्रिपरिषद की बैठक कर रहे हैं। बैठक में सभी कैबिनेट मंत्री शामिल हैं। इससे पहले नेताओं ने बरेली में ‘आई लव मोहम्मद’ के जुलूस में बवाल पर नाराजगी जताई। कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ने कहा- यह गलत है। भारत एक लोकतांत्रिक देश है और बिना अनुमति के धार्मिक प्रदर्शन करना गलत है। हमारी सरकार कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए काम करेगी। ये लोग धर्म के आधार पर राजनीति कर रहे हैं, यह गलत है। धार्मिक स्थलों पर पूजा-पाठ करना चाहिए, सड़कों पर हंगामा नहीं करना चाहिए। ‘कोई भी आयोजन नियम विपरीत नहीं होंगे’
प्रदेश के मंत्री असीम अरुण ने कहा- कोई भी धार्मिक या सांस्कृतिक आयोजन अनुमति के बाद ही होना चाहिए। भारत में धार्मिक स्वतंत्रता है, लेकिन कोई भी जुलूस, शोभा यात्रा, पंडाल वाले कार्यक्रम सभी अनुमति के बाद ही होते हैं। यह नियम भी है और इसका पालन किया जाता है। कोई भी आयोजन नियम विपरीत नहीं होंगे। अगर कोई ऐसा करता है तो फिर कानून उससे सख्ती के साथ निपटेगा। मंत्री अनिल राजभर ने कहा- यह ऐसी मानसिकता के लोग हैं, जिनको भारत का विकास और उत्तर प्रदेश का विकास पच नहीं रहा है। मैं ऐसी मानसिकता के लोगों को कहना चाहता हूं कि अगर किसी ने उत्तर प्रदेश को अशांत करने की कोशिश की, तो सरकार उनके साथ सख्ती से निपटेगी। उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री जयवीर सिंह ने कहा- ऐसी बातें चिंताजनक हैं। कुछ लोग जानबूझकर शांति भंग करने की कोशिश कर रहे हैं। जो कोई भी शांति भंग करेगा, उसे न्याय के दायरे में लाया जाएगा और उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। लखनऊ में मंत्री जेपीएस राठौर ने कहा- इसके पीछे जो लोग होंगे, उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। किसी को प्रदेश में माहौल खराब करने का मौका नहीं दिया जाएगा। ——————————- ये भी पढ़ें: यूपी शिक्षा सेवा चयन आयोग की अध्यक्ष का इस्तीफा:एक साल में पद छोड़ा, शिक्षक भर्ती लंबी खिंच सकती है उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग की अध्यक्ष प्रोफेसर कीर्ति पांडेय ने इस्तीफा दे दिया। गोरखपुर यूनिवर्सिटी की प्रोफेसर कीर्ति पांडेय को एक साल पहले 2 सितंबर, 2024 को यूपी शिक्षा सेवा चयन आयोग का अध्यक्ष बनाया गया था। उन्होंने 25 सितंबर को प्रयागराज स्थित ऑफिस में बैठक भी की थी। (पढ़ें पूरी खबर)

Curated by DNI Team | Source: https://ift.tt/QYgLp2h