फिल्मी गीतों पर पूजा शकुन लगाती थी स्टेटस:अलीगढ़ में अभिषेक की हत्या से पहले ‘क्यूं तेरे ख्वाब बुनता हूं गाने पर बनाई थी रील्स

अलीगढ़ में हुए अभिषेक हत्याकांड की मुख्य आरोपी पूजा शकुन पांडेय अभी पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं। अखाड़ा परिषद ने उनका महामंडलेश्वर का पद समाप्त कर दिया है। लेकिन अब उनका सोशल मीडिया एकाउंट और उनकी बनाई गई रील्स चर्चा का विषय बन गई है। अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर पूजा शकुन पांडेय फिल्मी गीतों पर रील्स बनाकर डालती थी। जिसमें ‘क्यूं तेरे ख्वाब बुनता हूं हर पाल जैसे गीत शामिल हैं। वहीं हत्या के पहले पूजा ने 21 सितंबर को एक रील बनाई थी, जिसमें वह हवन करती दिख रही थी। इस रील पर उन्होंने लिखा था कि ‘दुष्टों का वध करो मां’। अब यह रील चर्चा का विषय है और लोग मान रहे हैं कि पूजा ने हत्या की तैयारी से पहले ऐसे स्टेटस लगाने शुरू किए थे। तर्पण कार्यक्रम के वीडियो में फिल्मी गाने महामंडलेश्वर रहते हुए डॉ अन्नपूर्णा भारती उर्फ पूजा शकुन पांडेय ने 17 सितंबर को अपने बगलामुखी मंदिर में तर्पण का कार्यक्रम रखा था। इस कार्यक्रम में अलीगढ़ के मेयर, शहर के सभी विधायक और विभिन्न जनप्रतनिधि शामिल हुए थे। इसमें उन्होंने जम्मू कश्मीर के आतंकी हमले में मारे गए 26 लोगों की आत्मा की शांति के लिए तर्पण क्रिया की थी। इसी कार्यक्रम के वीडियो उन्होंने 21 सितंबर और 23 सितंबर को सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर फिल्मी गीतों के साथ अपलोड किया। जिसके बाद अब यह चर्चा का विषय बने हैं। 26 सितंबर को हुई थी अभिषेक की हत्या हाथरस के सिकंदराराउ के गांव कचौरा निवासी मृतक अभिषेक गुप्ता पुत्र नीरज गुप्ता की खैर में टीवीएस बाइकों का शोरूम था। 26 सितंबर को उनकी गोली मारकर हत्या कर दी गर्इ थी। दो आरोपी उसका खैर से ही पीछा कर रहे थे और खेरेश्वर चौराहे पर आरोपियों ने उसे सिर में गोली मार दी थी। जिसके कारण अभिषेक की मौत हो गई थी। 27 सितंबर को अभिषेक के भाई आशीष ने पूर्व महामंडलेश्वर पूजा शकुन, उनके पति अशोक पांडेय समेत गोली चलाने वाले दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। घटना के बाद पुलिस आरोपियों में जुट गई थी। पुलिस ने हत्या की साजिश रचने वाले अशोक पांडेय और एक शूटर को गिरफ्तार करके पहले ही जेल भेज दिया था। 25 हजार की इनामिया है पूजा हत्या के आरोप में वांछित चल रही पूजा शकुन पांडेय की गिरफ्तारी के लिए एसएसपी अलीगढ़ ने 3 अक्टूबर को 25 हजार का ईनाम घोषित किया था। जिसके बाद 4 अक्टूबर को उसके खिलाफ कोर्ट से NBW वारंट जारी हो गए हैं। NBW के बाद धारा 82 की कार्रवाई की जाती है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अगर पूजा की गिरफ्तारी नहीं हुई तो कुर्की की कार्रवाई की जाएगी। पहले धारा 82 के तहत फरार चल रहे आरोपी को निर्धारित समय में सरेंडर करने का आदेश दिया जाएगा। सूचना प्रकाशित होने के बाद भी आरोपी अगर सरेंडर नहीं करता है तो कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी की संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई की जाती है। महामंडलेश्वर का पद हो चुका है समाप्त बाइक शोरूम मालिक की हत्या में मुख्य आरोपी पूजा शकुन पांडेय साध्वी थी और उनके पास महामंडलेश्वर का पद था। वह निरंजनी अखाड़े की महामंडलेश्वर थी और विभिन्न धार्मिक आयोजनों में आगे रहती थी। लेकिन हाई प्रोफाइल मामला होने के बाद संत समाज में भी उनके प्रति निराशा है। जिसके बाद पूजा शकुन पांडेय का पद भी समाप्त किया जा चुका है। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष रविंद्र पुरी महाराज की ओर से उनका पद समाप्त किया जा चुका है और आजीवन अब उन्हें कभी अखाड़े में शामिल नहीं किया जाएगा। इसके बाद से संत समाज में लगातार इस मामले की भी चर्चा गरमायी हुई है। मृतक के साथ अवैध संबंध के आरोप अभिषेक की हत्या के बाद उसके पिता और भाई ने रुपए के लेनदेन का आरोप लगाते हुए हत्या का आरोप लगाया था। लेकिन बाद में मृतक के पिता नीरज गुप्ता ने सारी घटना का खुलासा करते हुए कहा कि आरोपी महामंडलेश्वर के उनके बेटे के साथ अवैध संबंध थे। आरोपी ने पहले प्रेम संबंध बनाए और फिर बाद में शादी का दबाव बनाने लगी। जब उनके बेटे ने आरोपी से दूरी बनाई तो वह बौखला उठी और बार-बार बाइक एजेंसी में पार्टनरशिप का दबाव बना रही थी। जिससे दोनों का मेलजोल बना रहे। जब अभिषेक ने उनकी बात नहीं सुनी तो आरोपी ने हत्या करा दी। तीन आरोपी जा चुके हैं जेल अभिषेक हत्याकांड में नामजद रहे पूजा शकुन के पति और हत्या की साजिश रचने के आरोपी अशोक पांडेय को पुलिस ने सबसे पहले गिरफ्तार करके 28 सितंबर को ही जेल भेज दिया था। इसके बाद 1 अक्टूबर को पुलिस ने हत्या की डील कराने वाले आरोपी फजल को गिरफ्तार किया था। वहीं 3 अक्टूबर को गोली मारने वाले आरोपी आसिफ को भी गिरफ्तार करके जेल भेजा जा चुका है। अब पूजा की तलाश जारी है। आरोपी की तलाश जारी, जल्द होगी गिरफ्तारी एसपी सिटी मृगांक शेखर पाठक ने बताया कि आरोपी की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है। पुलिस की तीन टीमें लगातार मामले की जांच कर रही हैं। जल्दी ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Curated by DNI Team | Source: https://ift.tt/J5WHevM