फतेहपुर में छत से गिरे व्यक्ति की मौत:दो मंजिला मकान से पड़ोसी की छत पर गिरे, कानपुर में इलाज के दौरान गई जान
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के किशनपुर थाना क्षेत्र के ब्योन्टी गांव में एक दुखद घटना सामने आई। सहदेव निर्मल (50) अपने दो मंजिला मकान की छत पर थे। वे पड़ोसी राजबहादुर श्रीवास्तव के घर की छत पर गिर गए। हादसे में सहदेव के सिर और पैर में चोटें आईं। परिजन उन्हें तुरंत जिला अस्पताल ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें कानपुर हैलट अस्पताल रेफर किया। वहां इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। मृतक सहदेव निर्मल के पिता का नाम रहिमाल निर्मल है। वे पांच पुत्रियों और पांच पुत्रों के पिता थे। थाना प्रभारी के अनुसार शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। परिजनों का कहना है कि नींद में होने के कारण सहदेव छत से नीचे गिर गए थे।
Source: उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर
Leave a Reply