फतेहपुर में ई-रिक्शा पलटा, महिला की मौत:मां ने दामाद पर हत्या का आरोप लगाया, पुलिस जांच में जुटी

फतेहपुर के लोधीगंज क्षेत्र में शुक्रवार रात एक अनियंत्रित ई-रिक्शा पलटने से 20 वर्षीय महिला की मौत हो गई। इस घटना के बाद मृतका की मां ने अपने दामाद पर हत्या का आरोप लगाया है, जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, शहर के नउवाबाग गडरियानपुर स्थित कांशीराम कॉलोनी निवासी राजू बरकत अली ई-रिक्शा चलाता है। बताया गया है कि उसकी पत्नी सैदा बनो (20 वर्ष) अक्सर उसके साथ रिक्शे में रहती थी। शुक्रवार देर रात लोधीगंज के पास उनका ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे सैदा गंभीर रूप से घायल हो गई। आरोप है कि राजू घायल पत्नी को अस्पताल ले जाने के बजाय घर ले जाने लगा। इसी दौरान रास्ते में सैदा की मौत हो गई। बताया गया कि राजू रात करीब 1:30 बजे अपनी पत्नी का शव घर लेकर पहुंचा। आरोप है कि उसने शव को नहलाया और रिक्शा धोने के बाद ही घर में प्रवेश किया। इसी बीच किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। शनिवार को शाम पोस्टमार्टम हाउस में इसकी जानकारी परजनों से प्राप्त की गई सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम हाउस में मृतका की मां फातिमा ने अपने दामाद राजू पर बेटी की हत्या का गंभीर आरोप लगाया। उन्होंने सवाल उठाया कि यदि यह सड़क हादसा था, तो दामाद सीधे अस्पताल क्यों नहीं गया? फातिमा ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी दामाद अपनी पत्नी से गलत काम करवाता था। इस संबंध में पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मौत का सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। फिलहाल, पुलिस घटना के सभी पहलुओं की गहनता से जांच कर रही है।

Curated by DNI Team | Source: https://ift.tt/PtcJADK