प्रयागराज में यमुना पर बनेगा नाव के आकार का पैदल:500 करोड़ की लागत से बनेगा राम सेतु, राम-सीता-लक्ष्मण की प्रतिमाएं भी होंगी

प्रयागराज में मिन्टो पार्क गेट से अरैल नैनी तक राम सेतु नाम से एक विशेष पैदल पुल का निर्माण होगा। महापौर उमेश चंद्र गणेश केसरवानी ने बुधवार को निर्माण स्थल का निरीक्षण किया। पुल को नाव के आकार में डिजाइन किया जाएगा। इसकी चौड़ाई पांच मीटर होगी। पुल की ऊंचाई आईडब्ल्यूआई मानकों के अनुसार रखी जाएगी। पुल पर राम, सीता और लक्ष्मण की प्रतिमाएं स्थापित की जाएंगी। यह पुल भगवान राम के वनवास काल में यमुना पार करने के पौराणिक प्रसंग पर आधारित है। इस परियोजना की अनुमानित लागत 500 करोड़ रुपये है। महापौर के अनुसार यह पुल प्रयागराज के पर्यटन को बढ़ावा देगा। साथ ही स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर भी मिलेंगे। निरीक्षण के दौरान सेतु निगम के सीपीएम और प्रोजेक्ट मैनेजर रोहित मिश्रा, आर्किटेक्ट आलोक आठले, अधिशासी अभियंता अनिल मौर्या समेत कई अधिकारी मौजूद थे। महापौर ने अधिकारियों को पुल की ड्राइंग, डिजाइन और व्यय का विस्तृत अनुमान जल्द प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।

Read More

Source: उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर