प्रदेश में कानून व्यवस्था बिगाड़ी तो सरकार कुचल देगी:CM योगी बोले- उपद्रवियों पर ऐसी कार्रवाई होगी कि दोबारा सोच भी नहीं पाएंगे
यूपी के बरेली में जुमे पर ‘आई लव मोहम्मद’ विवाद को लेकर बवाल हो गया। पुलिस ने हालात पर काबू पाने के लिए लाठीचार्ज किया। लोगों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। वहीं शुक्रवार देर रात CM योगी ने शासन के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ कानून व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने कहा- प्रदेश में कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की किसी भी कोशिश को सरकार कड़ी से कड़ी कार्रवाई के साथ कुचल देगी। उन्होंने अशांति फैलाने वालों को कड़ी चेतावनी दी। कहा- दशहरा बुराई और आतंक के दहन का पर्व है। उपद्रवियों पर ऐसी कार्रवाई होगी कि वे दोबारा कभी गलती की सोच भी नहीं सकेंगे। कार्रवाई के लिए किसी और समय का इंतजार न करें। यही समय है, सही समय है। आपत्तिजनक जुलूस और भड़काऊ नारेबाजी की घटनाओं पर नाराजगी जताई CM योगी ने हाल के दिनों में कानपुर नगर, वाराणसी, मुरादाबाद, बदायूं, महराजगंज, उन्नाव, संभल, आगरा और बरेली में आपत्तिजनक जुलूस और भड़काऊ नारेबाजी की घटनाओं पर नाराजगी जताई। कहा कि यह सब प्रदेश का माहौल खराब करने की सुनियोजित साजिश है। इसे कतई स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने निर्देश दिए कि ऐसे उपद्रवियों के खिलाफ तत्काल FIR दर्ज की जाए। आयोजकों और मास्टरमाइंड की पहचान कर उनकी संपत्ति तक की जांच हो। इन जुलूसों में शामिल एक भी उपद्रवी बचना नहीं चाहिए। वीडियो फुटेज खंगालें, सोशल मीडिया मॉनिटरिंग करें और हर एक उपद्रवी पर कार्रवाई करें। I Love Muhammad विवाद कानपुर से शुरू यह विवाद उत्तर प्रदेश के कानपुर में 4 सितंबर से शुरू हुआ। बारावफात (ईद मिलाद-उन्नबी) के जुलूस के दौरान एक समूह ने I Love Muhammad लिखा एक बैनर/लाइटबोर्ड जुलूस मार्ग पर लगाया। स्थानीय हिंदू संगठनों ने इसका विरोध किया। पुलिस ने बैनर हटाए गए और 9 लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज की। 15 अज्ञात लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की गई। बाद में यह विवाद बढ़ गया और कई अन्य शहरों व राज्यों में ‘I Love Muhammad’ के समर्थन में रैलियां, बैनर और पोस्टर लगे। हिंदू समुदाय ने इसके जवाब में “I Love Mahadev/Mahakaal” जैसे बैनर लगाए। ‘आई लव मोहम्मद’ विवाद से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
Curated by DNI Team | Source: https://ift.tt/GNocLTs
Leave a Reply