प्रतापगढ़ में 3 माह की गर्भवती नवविवाहिता की मौत:घर में फंदे से लटकता मिला शव, ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप
प्रतापगढ़ के कंधई थाना क्षेत्र के रखहां गांव में एक नवविवाहिता का शव फंदे से लटकता मिला। मृतका की पहचान शांति सिंह (22) के रूप में हुई। वह तीन माह की गर्भवती थी। शांति की शादी 23 मई 2025 को फतनपुर के जगतपुर गांव निवासी स्व. राम आशीष सिंह की बेटी के रूप में सालिक सिंह से हुई थी। उसका पति काम के सिलसिले में पूना में रह रहा था। 20 सितंबर की रात शांति खाना खाकर अपने कमरे में सोने गई। सुबह उसका शव फंदे से लटका मिला। 4 तस्वीरें देखें… परिजनों ने पुलिस को सूचित किए बिना शव को नीचे उतार लिया। मृतका की मां कलावती देवी और भाई सूरज सिंह समेत अन्य रिश्तेदार मौके पर पहुंचे। मायके पक्ष ने सास, ससुर, पति और ननद पर हत्या का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई। ताला चौकी इंचार्ज ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल की जांच की। थानाध्यक्ष कंधई गुलाबचंद कटारिया के अनुसार, चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही स्पष्ट होगा कि यह आत्महत्या है या हत्या।
Source: उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर
Leave a Reply