पुलिस मुठभेड़ में फायरिंग का आरोपी घायल:जवाबी कार्रवाई में तमंचा बरामद, मुंबई सहित कमालगंज थाने में मुकदमे है दर्ज

फर्रुखाबाद में पुलिस मुठभेड़ के दौरान गौसपुर मारपीट-फायरिंग मामले का एक आरोपी मान हुसैन घायल हो गया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी है। पुलिस ने आरोपी के पास से घटना में इस्तेमाल किया गया तमंचा भी बरामद किया है। यह घटना मंगलवार शाम कमालगंज थाना क्षेत्र के गौसपुर गांव में हुई मारपीट और फायरिंग से संबंधित है। इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गुरुवार को गिरफ्तार किया था, जिनमें मान हुसैन भी शामिल था। आरोपी के पैर में लगी गोली पुलिस टीम गिरफ्तार किए गए आरोपियों से पूछताछ कर रही थी। पूछताछ के दौरान, आरोपी मान हुसैन ने फायरिंग में इस्तेमाल किए गए तमंचे के बारे में जानकारी दी। पुलिस उसकी निशानदेही पर तमंचा बरामद करने के लिए जा रही थी। इसी दौरान, आरोपी मान हुसैन ने पुलिस को चकमा देने की कोशिश की। उसने अचानक एक सिपाही को धक्का दिया और भाग निकला। भागते हुए उसने एक जगह छिपाए हुए तमंचे को निकाला और पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस कर रही थी तलाश पुलिस ने आत्मरक्षा में तत्काल जवाबी फायरिंग की। पुलिस की गोली मान हुसैन के पैर में लगी, जिससे वह घायल होकर गिर पड़ा। घायल आरोपी को तुरंत हिरासत में लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया गया है। अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय कुमार ने बताया कि मान हुसैन ने छिपाए गए तमंचे से सिपाही पर गोली चलाई थी, जिसके बाद पुलिस की जवाबी गोली लगने से वह घायल हो गया। उसके पास से तमंचा और खोखा कारतूस बरामद किए गए हैं। मान हुसैन पर मुंबई और कमालगंज में करीब छह मुकदमे दर्ज हैं।

Curated by DNI Team | Source: https://ift.tt/kn1leyP