पशु को पत्थर मारने पर दो पक्ष भिड़े:ग्रेटर नोएडा में मारपीट में तीन घायल, 23 लोगों के खिलाफ केस दर्ज
ग्रेटर नोएडा में दनकौर कोतवाली क्षेत्र के डेरीन खूबन गांव में एक पशु को पत्थर मारने को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। इस दौरान चले लाठी-डंडों, फरसे और तलवार से एक पक्ष की 2 महिला समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनका दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में इलाज चल रहा है। इस मामले में पीड़ित पक्ष की शिकायत पर पुलिस ने 8 नामजद समेत 23 लोगों के खिलाफ शुक्रवार शाम को केस दर्ज कर लिया हैं। पीड़ित पक्ष के सद्दाम ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि गुरुवार रात को उनके पड़ोस का एक बच्चा उनके पशुओं को पत्थर मार रहा था। जिसको देखकर बच्चे की शिकायत करने आरोपी पक्ष के घर उनके माता-पिता पहुंचे थे। आरोप है कि इसी बात से गुस्साए आरोपी पक्ष ने पुरानी रंजिश के चलते उनके घर में घुसकर लाठी-डंडे, फरसे और तलवार से उनके माता-पिता और बहन पर जानलेवा हमला कर दिया। इस घटना में पीड़ित जब बचाने पहुंचे तो उन पर भी हमला कर दिया। इस खूनी संघर्ष में उनके माता-पिता और बहन को गंभीर चोट आई। जिनको ग्रेटर नोएडा के जिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनकी हालत ज्यादा खराब हो गई है। जिसके चलते डॉक्टरों ने दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल के लिए भेज दिया हैं। जहां पर उनके पिता जलील और माता की हालत ज्यादा गंभीर बनी हुई है। इस मामले में पीड़ित पक्ष की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पक्ष के पप्पू, अकरम, इमरान, इसरार, ममताज, शमीम, अफसान, नन्हे समेत 15 अज्ञात के खिलाफ संगीन धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
Curated by DNI Team | Source: https://ift.tt/7M3qnmb
Leave a Reply