परिवर्तन चौक पर महर्षि वाल्मीकि जयंती का आयोजन:महापौर सुषमा खर्कवाल ने श्रद्धांजलि दी, कहा- महर्षि ने मानवता का संदेश दिया

लखनऊ के परिवर्तन चौक पर मंगलवार को महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर एक भव्य समारोह आयोजित किया गया। इस मौके पर महापौर सुषमा खर्कवाल ने आदि कवि महर्षि वाल्मीकि को श्रद्धांजलि अर्पित की। मेयर ने कहा महर्षि ने मानवता का संदेश दिया समारोह में शहर के कई गणमान्य नागरिक और जनप्रतिनिधि शामिल हुए। महापौर सुषमा खर्कवाल ने कहा, “महर्षि वाल्मीकि ने रामायण के माध्यम से मानवता, सत्य, धर्म और आदर्श जीवन का संदेश दिया। उनका जीवन सच्चाई, परिश्रम और न्याय के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह, उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक, सांसद अनूप वाल्मीकि, विधान परिषद सदस्य रामचंद्र सिंह प्रधान, पूर्व सांसद अशोक वाजपेयी, प्रदेश मंत्री अमित वाल्मीकि और महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी सहित कई प्रमुख हस्तियां मौजूद रहीं। वक्ताओं ने महर्षि वाल्मीकि के जीवन को एकता, समानता और नैतिकता का प्रतीक बताते हुए उनके आदर्शों को अपनाने का संकल्प लिया।

Curated by DNI Team | Source: https://ift.tt/pElwF5M