नोएडा में प्रतिबंधित पटाखे बेचने वाला गिरफ्तार:पुलिस ने गोपनीय सूचना पर रघुनंदन को पकड़ा, भारी मात्रा में पटाखे बरामद
नोएडा की थाना फेस 3 पुलिस ने प्रतिबंधित पटाखों की बिक्री करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान रघुनंदन के रूप में हुई है, जिसे गोपनीय सूचना के आधार पर सेक्टर 71 स्थित शिव शक्ति अपार्टमेंट के सामने से पकड़ा गया। पुलिस ने उसके कब्जे से भारी मात्रा में प्रतिबंधित पटाखे बरामद किए हैं। थाना फेस 3 प्रभारी ने बताया कि अवैध रूप से पटाखों की बिक्री करने वालों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित पटाखे बेचने की तैयारी कर रहा है। इस सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने आरोपी रघुनंदन को मौके से गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से विभिन्न प्रकार के प्रतिबंधित पटाखे जब्त किए गए। बरामद पटाखों की सूची इस प्रकार है… 1. जवान कलर कोठी अनार: 01 डिब्बा 2. वंडर थ्रो: 12 पैकेट 3. रमित मेगा शॉर्ट्स सुपर अनार: 17 पैकेट्स 4. आँधी/तूफान पटाखे: 18 डिब्बे 5. पर्थ ग्रीन: 07 पैकेट्स 6. झिलझिल: 11 पैकेट्स 7. आजाद पर्थ: 06 पैकेट्स 8. रौली कैप्स: 04 पैकेट्स 9. जवान फुलझड़ी: 01 पैकेट्स 10. डिजिटल बम: 01 पैकेट्स 11. पावर हाउस: 01 पैकेट्स 12. स्पेशल स्पिनर: 02 पैकेट्स 13. ओरिजिनल मैजिक: 08 पैकेट्स 14. फौजी ग्रीन बम: 04 पैकेट्स 15. बिजली क्रेकर: 15 पैकेट्स 16. गंगा कलर कोठी: 01 पैकेट्स
Curated by DNI Team | Source: https://ift.tt/oWp42PZ
Leave a Reply