नोएडा में एक मां ने लगाई न्याय की गुहार VIDEO:बोली ,” फूलों जैसी बेटी थी, परियों की तरह पाला, आखिरी समय क्या हुआ ये बता दो”
नोएडा सेक्टर-31 स्थित प्रोसेडियम स्कूल में चार सितंबर को शिक्षक दिवस के कार्यक्रम के दौरान छठी क्लास की स्टूडेंट की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मौत के 15 दिन बाद सोमवार को बच्ची की मां ने सोशल मीडिया पर एक बयान जारी किया। मां न्याय की गुहार लगाते हुए कहा कि ,” मेरी फूलों जैसी बेटी थी, परियों की तरह पाला, इन्ही हाथों से उसका अंतिम संस्कार किया” मेरी बच्ची के साथ क्या हुआ बस मुझे इतना जानना है। मुझे न्याय चाहिए। 4 सितंबर को हुई थी मौत शिक्षक दिवस के मौके पर 4 सितंबर स्टूडेंट तनिष्का शर्मा स्कूल पहुंची थी। छठवीं क्लास की स्टूडेंट थी। करीब दो बजे तनिष्का ने लंच किया। इसके बाद वहां से निकलकर नीचे आ रही थी। तभी उसकी तबीयत बिगड़ी और सीढ़ियों से गिर गई। स्कूल प्रबंधन ने बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। स्कूल प्रबंधन ने कहा था कि बच्ची का गला बंद हो गया था। उस तुरंत अस्पताल ले जाया गया। जहां उसकी उसकी मौत हो गई। आखिरी समय क्या हुआ ये जानना जरुरी इस घटना के 15 दिन बाद स्टूडेंट तनिष्का शर्मा की मां तृप्ता शर्मा ने न्याय की गुहार लगाई है। मां ने स्कूल मैनेजमेंट पर आरोप लगाया कि मैनेजमेंट ने फोन कर बेटी के बेहोश होने की सूचना दी थी। अस्पताल आने की बात कही, अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने बताया कि मेरी बेटी ब्राट डेड आई थी। आखिरी समय में उसके साथ क्या हुआ यह जानना जरूरी है ताकि बेटी को न्याय मिल सके। 2 हफ्ते से ज्यादा बीत चुके अबतक कुछ नहीं हुआ। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में भी स्पष्ट नहीं है। ऐसे में बिसरा प्रिजर्व कर रिपोर्ट के लिए भेजा गया है।
Source: उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर
Leave a Reply