नवरात्र में विंध्याचल जाने वाले यात्रियों के लिए सुविधा:जौनपुर से 10 अतिरिक्त बसें चलेंगी, यात्रियों को मिलेगी तत्काल सेवा

जौनपुर परिवहन निगम ने शारदीय नवरात्र के दौरान मां विंध्यवासिनी के दर्शन के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए 10 अतिरिक्त बसें चलाने का निर्णय लिया है। जौनपुर डिपो से वर्तमान में विंध्याचल के लिए तीन बसें चल रही हैं। ये बसें रोजाना चार-चार फेरे लगा रही हैं। डिपो में कुल 103 बसें विभिन्न मार्गों पर संचालित हैं। इन बसों से प्रतिदिन लगभग नौ हजार यात्री सफर करते हैं। 22 अक्तूबर से शारदीय नवरात्र प्रारंभ हो रहा है। इस दौरान देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ने की संभावना को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। यात्रियों की संख्या के आधार पर बसें लगाई जाएंगी। इससे श्रद्धालुओं को बसों का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। उन्हें तुरंत यात्रा की सुविधा मिल सकेगी।

Read More

Source: उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर