देवरिया में राम-लक्ष्मण बने कलाकारों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा:राम बारात में मनबढ़ों ने किया हमला; 7 घायल, SHO और दरोगा लाइन हाजिर
देवरिया में राम बारात में बवाल हो गया। गांव के कुछ लोगों ने गुरुवार शाम राम बारात के दौरान हमला कर दिया। राम और लक्ष्मण बने कलाकारों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। खेत में खींच ले गए, उन पर जमकर लाठियां बरसाईं। दोनों कलाकारों के सिर पर चोटें आई हैं। रामलीला के सात कलाकार घायल हुए हैं। दरअसल, रामलीला के मेले में लड़कियों से छेड़खानी कर रहे कुछ युवकों को समिति के सदस्यों ने डांट-फटकार लगाई थी और कार्रवाई के लिए पुलिस बुला ली थी। इससे मनबढ़ नाराज थे और राम बारात के दिन मौका देखकर हमला कर दिया था। हमले से नाराज लोग एकौना थाने पर धरने पर बैठ गए। पुलिस पर लापरवाही बरतने और कार्रवाई न करने का आरोप लगाया। एसपी संजीव सुमन मौके पर पहुंचे। हकीकत जानने के बाद थानाध्यक्ष उमेश वाजपेयी और एसआई शिव बचन को लाइन हाजिर कर दिया। मामला एकौना थाना क्षेत्र के एकौना गांव का है। अब सिलसिलेवार जानिए पूरा घटनाक्रम एकौना गांव में 22 सितंबर से रामलीला का मंचन चल रहा था। 7 अक्टूबर मंगलवार को गांव में मेला लगा। इस दौरान कुछ मनबढ़ युवक, लड़कियों के साथ छेड़खानी करने लगे। लड़कियों ने विरोध किया तो झगड़ा पर उतर आए। पीड़ित युवतियों ने रामलीला समिति में शिकायत की। समिति के आदर्श पांडेय, शिवमंगल पांडेय और अतुल पांडेय, युवतियों के साथ मौके पर पहुंचे। युवकों को गांव का आयोजन होने का हवाला देते हुए समझाया। कहासुनी हुई और फिर विवाद शुरू हो गया। समिति के लोगों ने पुलिस बुला ली। समिति के लोगों का आरोप है कि पुलिस आई तो जरूर लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद युवकों का मनोबल और बढ़ गया। दो दिन बाद की मारपीट रामलीला खत्म होने पर गुरुवार शाम गांव में राम बारात निकाली गई। मनबढ़ युवक पहले से तैयार थे। रास्ते में शिव कुमार, रोशन, विश्वजीत, अंकुल, विपिन, थरंगा, गोलू, विशाल, मुन्ना, सर्वेश,पंकज और सतीश सहित 25 लोगों ने समिति के लोगों पर हमला कर दिया। राम बाराम निकाले युवकों को कुछ समझ नहीं आया। अफरा-तफरी मच गई। दबंगों ने राम और लक्ष्मण बने कलाकारों की पिटाई करनी शुरू कर दी। मनबढ़ युवकों ने राम की भूमिका निभा रहे आदर्श पांडेय और लक्ष्मण की भूमिका में शिवमंगल पांडेय सहित रामलीला कमेटी अध्यक्ष अतुल पांडेय समेत कुल सात लोगों को खूब मारा। इसके बाद फरार हो गए। गांव के लोगों ने सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया। राम और लक्ष्मण बने किशोरों के सिर में चोटें आईं है। घटना का वीडियो भी सामने आया है। इस घटना के बाद गांव के लोग आक्रोशित हो गए। गुस्साए लोग थाने पहुंचे और नारेबाजी शुरू कर दी। पुलिस से कार्रवाई की मांग पर अड़ गए। सूचना मिलने पर सीओ रुद्रपुर हरिराम यादव मौके पर पहुंचे और भीड़ को शांत कराने का प्रयास किया, लेकिन लोग नहीं माने। मामला बढ़ता देख पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन और एएसपी आनंद कुमार पांडेय मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत कराया और कार्रवाई का आश्वासन दिया। ग्रामीणों ने 12 नामजद सहित 25 अज्ञात लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कराई है। एसपी ने लापरवाही बरतने के आरोप में थाना इंचार्ज उमेश वाजपेयी और उपनिरीक्षक शिव बचन को लाइन हाजिर कर दिया गया। पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन ने बताया कि राम बारात के दौरान दो पक्षों में विवाद हुआ था। पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। उन्होंने आश्वासन दिया कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। समिति के अध्यक्ष अतुल पांडे ने बताया कि 2 दिन पहले जब विवाद हुआ था तो मामला शांत हो गया था। कल जब राम बारात निकली तो हमें नहीं पता था यह लोग अचानक हमला कर देंगे। 25 से 30 लोग लाठी डंडा लेकर पहुंचे और सभी को पीटना शुरू कर दिया। राम और लक्ष्मण बने कलाकारों को खींचकर खेत में लेकर चले गए। उनको ऊपर लाठियां बरसानी शुरू कर दी। राम लक्ष्मण के सिर में ज्यादा चोट आई है। समिति कई लोग घायल हो गए हैं। सभी का इलाज चल रहे है। …………………………………….. ये खबर भी पढ़ें… तौकीर रजा पर 5 हजार रुपए का कर्ज, 28 साल पहले खाद के लिए लिया था; बरेली बवाल के बाद पहुंची रिकवरी टीम बरेली हिंसा के आरोपी तौकीर रजा की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। 5055 रुपए के लोन को न चुकाने के मामले में उनके बरेली स्थित घर पर बैंक ने वसूली का नोटिस चस्पा किया है। तौकीर रजा को बदायूं जिला सहकारी बैंक ने 15 दिनों में कर्ज चुकाने का अल्टीमेटम दिया है। पढ़ें पूरी खबर…
Curated by DNI Team | Source: https://ift.tt/l8aQ65B
Leave a Reply