देवरहा हंस बाबा बोले अयोध्या संकल्प पूरा:अब मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर मंदिर निर्माण की बारी

विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के राष्ट्रीय संरक्षक बड़े दिनेश मिर्जापुर पहुंचे। उन्होंने मां विंध्यवासिनी देवी के दर्शन-पूजन किए और देश व समाज की समृद्धि की कामना की। इसके बाद वे देवरहा बाबा आश्रम गए, जहां उन्होंने देवरहा हंस बाबा के साथ सत्संग में भाग लिया और श्रद्धालुओं को संबोधित किया। सत्संग के दौरान देवरहा हंस बाबा ने भारत की आध्यात्मिक शक्ति और सांस्कृतिक मूल्यों के आधार पर विश्व में अग्रणी भूमिका निभाने की बात कही। उन्होंने चीन के बढ़ते मनोबल पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि भारत को अपने सामर्थ्य से ऐसी शक्तियों का सामना कर उन्हें परास्त करना होगा। उन्होंने विश्वास जताया कि भारत पुनः “विश्व गुरु” बनेगा। देवरहा हंस बाबा ने अयोध्या में भव्य श्रीराम मंदिर निर्माण को भारतीय अस्मिता और गौरव का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि अब मथुरा में भगवान श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर भी दिव्य मंदिर का निर्माण होना चाहिए, जिससे सनातन संस्कृति की प्रतिष्ठा पूरे विश्व में हो सके। इस अवसर पर प्रांत संगठन मंत्री नितिन, विभाग संगठन मंत्री अमित, प्रांत सत्संग प्रमुख महेश तिवारी, विभाग मंत्री रामचंद्र शुक्ल, जिला मंत्री श्रीकृष्ण पटेल, जिला धर्माचार्य प्रमुख डॉ. संतोष दुबे, जिला सह सत्संग प्रमुख गणेश तिवारी, प्रखंड अध्यक्ष कुंवर साहब मिश्र, प्रखंड मंत्री अभिषेक यादव, जिला उपाध्यक्ष हरिशंकर मिश्रा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और श्रद्धालु उपस्थित थे। कार्यक्रम के दौरान मां विंध्यवासिनी के जयकारों से पूरा धाम गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने बड़े दिनेश के उद्बोधन को राष्ट्र चेतना का संदेश बताया और उनके मार्गदर्शन में संगठन को सशक्त बनाने का संकल्प लिया।

Curated by DNI Team | Source: https://ift.tt/NdKDqmr