दुबई से दिल्ली आई फ्लाइट, सभी के बैग वहीं छूटे:गाजियाबाद की आरती ने कहा- एक लाख रुपये की शॉपिंग की, किस मुंह से हम घर जाएं

दुबई से उड़ान भरकर नई दिल्ली उतरी फ्लाइट में सभी 148 यात्रियों के बैग वहीं पर छूट गए। जहां स्टाफ ने इसके बारे में नहीं बताया। विमान की लैंडिंग के बाद जब सभी यात्रियों ने अपने बैग मांगे तो देखा कि बैग तो विमान में हैं ही नहीं, इस पर यात्रियों ने कहा कि हमारे बैग कहां। जहां विमान के पायलट और अन्य चुप्पी साध गए। इस पर यात्रियों ने हंगामा शुरू कर दिया। एयरपोर्ट पर तैनात अधिकारी भी पहुंच गए। विमान में सभी यात्रियों के बैग और अन्य सामान दुबई में छूटने के बाद जमकर हंगामा हुआ। इस विमान में दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद के अधिकांश यात्री हैं, इनके अलावा चंडीगढ़ व राजस्थान के भी यात्री सवार थे। यात्री बोले- यह स्टाफ की बड़ी लापरवाही गाजियाबाद के रहने वाले यात्री प्रथम चौधरी ने बताया कि दुबई से स्पाइस जेट की फ्लाइट थी। जिसमें 148 यात्रियों को आना था। सभी यात्री समय से विमान में बैठ गए। दोपहर 11 बजकर 10 मिनट पर इसे नई दिल्ली के लिए उड़ान भरनी थी, समय से सभी यात्री विमान में सवार हुए। इस बीच एनाउंस किया गया कि अभी 45 मिनट देरी से यह फ्लाइट है। नोएडा की सुहाना बिष्ट ने कहा कि हमें घर जाने में बहुत परेशानी हुई है। जहां 11 बजकर 55 मिनट पर यह उड़ान भरेगी। 12 बजे के करीब विमान ने नई दिल्ली के लिए उड़ान भरी, नई दिल्ली में IGIA पर टर्मिनल 3 पर शाम 5 बजे लैंडिंग हुई। जिसके बाद विमान में सवार रहे सभी यात्रियों ने अपने बैग मांगे, जैसे ही स्टाफ ने देखा तो बैग नहीं थे। यात्रियों ने हंगामा किया, कहा वेट अधिक हो गया एक यात्री के साथ 30 किग्रा का बैग का वजन रहता है। इसका वेट किया जाता है। बैग न मिलने पर यात्रियों ने हंगामा कर दिया। जहां महिला यात्री और अन्य यात्रियों ने कहा कि हमारे बैग कहां हैं, हम घर कैसे जायेंगे। उसमें कीमती सामान भी हैं, जिसके बाद पायलट और अन्य ने बताया कि विमान में वेट अधिक हो गया। इसके कारण सभी यात्रियों के बैग दूसरे विमान से आएंगे। यात्रियों ने कहा कि जब बैग का वेट किया गया तो फिर ज्यादा कैसे हो गया, वहीं पर बताना चाहिए था। गलती से बैग रखे नहीं गए और अब यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। हंगामे के बाद यात्रियों से भरवाए फार्म गाजियाबाद के प्रथम चौधरी, शांतनु यादव, आरती, प्रियांशु, सैंकी, निक्की और अन्य यात्री इस विमान से दिल्ली आए। आरती ने कहा कि एक लाख से अधिक की शॉपिंग की। जिसमें शूज, परफ्यूम और अन्य सामान है। पहले हमसे कहा गया कि आपका सामान घर भिजवाया दिया जाएगा, लेकिन हमने कहा कि हमें रात में ही अपने बैग चाहिएं। जिसके बाद सभी यात्रियों से फार्म भरवाए। साथ ही आश्वासन दिया कि रात की फ्लाइट में बैग आ जायेंगे।

Curated by DNI Team | Source: https://ift.tt/3OaBSwX