दिल्ली विवि छात्रसंघ चुनाव जीतने वाली स्वामिनी का स्वागत:कन्नौज की बेटी बनीं श्री अरविंदो कॉलेज की उपाध्यक्ष, सपा नेताओं ने माला पहनाई, बधाई दी

कन्नौज निवासी स्वामिनी यादव का घर लौटने पर समाजवादी पार्टी (सपा) के नेताओं ने जोरदार स्वागत किया। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय के श्री अरविंदो कॉलेज में हुए छात्र संघ चुनावों में उपाध्यक्ष पद पर जीत हासिल की है। स्वामिनी यादव ने इन चुनावों में शानदार प्रदर्शन करते हुए उपाध्यक्ष का पद जीता, जिससे पूरे जनपद में खुशी का माहौल है। उनकी इस उपलब्धि को ऐतिहासिक बताया जा रहा है। स्वामिनी छिबरामऊ क्षेत्र के असालताबाद बहादुरपुर की मूल निवासी हैं। उनके पिता विनोद यादव पूर्व प्रधान रह चुके हैं। इस अवसर पर सपा के पूर्व विधायक अरविंद सिंह यादव ने स्वामिनी यादव का सम्मान किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि स्वामिनी की यह सफलता न केवल छिबरामऊ बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है और आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करेगी। स्वामिनी की इस उपलब्धि पर उनके परिजन, शिक्षक और नगरवासी गर्व महसूस कर रहे हैं और उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं। इस मौके पर एडवोकेट चंदजीत सिंह, देवेंद्र सिंह, लाखन सिंह, रोविन सिंह, सचिन शाक्य, लालू ठाकुर, विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष उमेश पाल, अंकुर सिंह यादव, अर्पित शुक्ला और सतेंद्र सिंह सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

Curated by DNI Team | Source: https://ift.tt/0lQEvuL