झांसी में निकली महर्षि वाल्मीकि की शोभायात्रा:भगवान राम परिवार के साथ आए, शिवभक्तों ने करतब दिखाए

झांसी में महर्षि वाल्मीकि की जयंती के मौके पर नगर निगम परिसर से बाल्मीक समाज के साथ ही सर्वसमाज ने शोभायात्रा निकाली। इसमें बड़ी संख्या में महर्षि वाल्मीकि के अनुयायी शामिल हुए। शोभायात्रा में भगवान राम और उनके परिवारों के स्वरूप भी यात्रा में शामिल हुए। साथ ही भगवान हनुमान अपनी शक्ति का प्रदर्शन किया। शोभायात्रा की शुरूआत झांसी नगर निगम से हुई। इसमें महर्षि बाल्मीकि के स्वरूप को रथ पर सवार किया गया। उनके साथ ही भगवान राम, माता सीता, पुत्र लव और कुश, भगवान शिव, माता पार्वती, भगवान हनुमान भी शोभायात्रा में शामिल हुए। वहीं, शोभायात्रा में सैंकड़ों भक्त भी शामिल हुए। नगर निगम परिसर से शुरू हुई यात्रा इलाइट चौराहा, गोविंद चौराहा, ओरछा गेट बाहर, ओरछा गेट अंदर, सुभाष गंज, खोवा मंडी, बड़ा बाजार, मानिकचौक, कोतवाली होते हुए नगर निगम पहुंची। यहां लोगों ने एक दूसरे का मुंह मीठा करा कर उन्हें महर्षि वाल्मीकि की जयंती की शुभकामनाएं दीं। बाहर से आए कलाकर महर्षि वाल्मीकि की जयंती के मौके पर निकाली गई भव्य शोभायात्रा में झांसी के कलाकारों समेत बाहर के भी कलाकार भी शामिल हुए। बीते दिनों नवरात्र पर निकाली गई राम बरात में शामिल हुए हरियाणा के कलाकारों ने शानदार प्रस्तुति दी थी। उन्हीं कलाकारों को महर्षि बाल्मीकि जयंती के मौके पर कला का प्रदर्शन किया।

Curated by DNI Team | Source: https://ift.tt/OuJqg59