झांसी में कूड़े के ढेर में मिला लड़की का भ्रूण:नगर निगम के प्रोसेसिंग प्लांट में तौलिया में लिपटा मिला, DNA सुरक्षित रखा गया

झांसी में एक झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक ओर नवरात्र में घर-घर कन्या पूजन हो रहा है, वहीं दूसरी बिजौली स्थित नगर निगम के प्रोससिंग प्लांट में 6 महीने का लड़की का भ्रूण कूड़े के ढेर में मिला है। आशंका है कि प्रो-मैच्योर डिलेवरी के बाद भ्रूण को तौलिया में लपेटकर कूड़े में फेंका गया। यहां से भ्रूण कूड़ा गाड़ी के जरिए बिजौली प्लांट पहुंच गया। हालांकि यह पता नहीं चल पाया कि भ्रूण किस इकाके की गाड़ी से यहां तक पहंचा है। सोमवार को पुलिस ने भ्रूण का पोस्टमार्टम कराया है। इसमें डीएनए सुरक्षित निकाला गया है। भ्रूण मिलने से हड़कंप मचा रविवार को बिजौली प्लांट के अंदर कर्मचारी काम कर रहे थे। तभी उनको नारंगी रंग के तौलिया में एक भ्रूण नजर आया। इससे प्लांट के अंदर हड़कंप मच गया। सूचना पर प्रेमनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और भ्रूण को अपने कब्जे में ले लिया। एक दिन पहले स्टेशन पर मिला था कूड़े के ढ़ेर में कन्या भ्रूण मिलने का यह कोई पहला मामला नहीं है। शुक्रवार को झांसी रेलवे स्टेशन पर भी ट्रेन से कन्या भ्रूण बरामद हुआ था। प्रेमनगर थाना प्रभारी निरीक्षक रवि श्रीवास्तव का कहना है कि छानबीन में यह मालूम नहीं चल सका कि यह भ्रूण किस इलाके में फेंका गया। पूरे मामले की जान कर रहे हैं।

Curated by DNI Team | Source: https://ift.tt/ElsuLMS