झांसी कमिश्नर ने किया महिलाओं का सम्मान:बोले-मिशन शक्ति का उद्देश्य महिलाओं को हर क्षेत्र में स्वावलंबी बनाना
झांसी में महिलाओं को सम्मान देने के साथ ही स्वावलंबी बनाने के लिए नए-नए प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में शनिवार को पंडित दीनदयाल सभागार में नौकरीपेशा महिलाओं को सम्मानित किया गया। उन्हें मंच से सम्मानित करते हुए झांसी मंडल के कमिश्नर बिमल कुमार दुबे ने कहा कि शासन की मंशा है कि महिलाएं आगे बढ़ने के साथ ही स्वावलंबी बनें। इसी उद्देश्य के साथ महिलाओं का सम्मान किया गया है। बता दें कि झांसी जिले में नवरात्र के मौके पर शासन महिला शक्ति को आत्मविश्वास से लबरेज करना चाहता है। ऐसे में स्कूली छात्राएं हों या कॉलेज जाने वाली लड़कियां, पुलिस से लेकर जिला प्रशासन तक महिलाओं को विभागीय कार्य करने के मौके दे रहा है। वहीं, पुलिस पर आम जनता से लेकर स्कूली बच्चियों तक का विश्वास मजबूत हो इसके लिए उन्हें एक दिन का थानेदार भी बनाया जा रहा है। इसी कड़ी में शनिवार को कमिश्नर बिमल दुबे, जिलाधिकारी मृदुल चौधरी, एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति, एसपी सिटी प्रीति सिंह समेत अन्य अधिकारियों की मौजूदगी में पुलिस, प्रशासन, स्वास्थ्य, महिला कल्याण विभाग में कार्यरत महिला कर्मियों को कमिश्नर से मंच से सम्मानित किया है। इस मौके पर उन्होंने कहा कि इस मिशन नारी शक्ति उद्देश्य यही है कि हमारे देश और प्रदेश की महिलाओं में वह भाव उतपन्न हो कि वह आत्मनिर्भर हैं और हर क्षेत्र में लीडर के रूप में काम कर सकती हैं। कमिश्नर ने कहा कि महिलाएं वैसे भी एक साथ कई जिम्मेदारी उठाती ही हैं। शासन का उद्देश्य है कि महिलाओं में ये बात पैदा हो कि वह किसी से पीछे नहीं हैं। एसएसपी बोले-कार्यक्रम का नेतृत्व भी महिला अधिकारी को सौंपा एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति ने मिशन शक्ति का उद्देश्य बताने के साथ ही कहा कि महिलाएं जब देश चला सकती हैं तो फिर उनके लिए कुछ भी असंभव नहीं है। कहा कि आज हुए कार्यक्रम की बागडोर भी महिला अधिकारी एसपी सिटी प्रीति सिंगज के हाथ ही थी। उन्हीं, के नेतृत्व में यह सफल आयोजन सम्पन्न हुआ है। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में हर विभाग की महिलाओं को शामिल किया गया है।
Curated by DNI Team | Source: https://ift.tt/U4d8ISp
Leave a Reply