जेनरेटर में फंसकर लड़की के बाल खाल समेत उखड़े:कौशांबी में पिता गमछे से दबाकर खून रोकता रहा…VIDEO

कौशांबी में जेनरेटर में फंसने से लड़की के सिर के पूरे बाल खाल समेत अलग हो गए। शुक्रवार शाम 14 साल की लड़की नवरात्रि पर देवस्थान में पूजा-अर्चना करने गई थी। डीजे पर डांस चल रहा था। वह जेनरेटर के पास बैठकर डांस देख रही थी, तभी उसके बाल जेनरेटर में फंस गए। वह चीख पड़ी। यह देखकर वहां मौजूद लोगों ने दौड़कर जेनरेटर बंद किया, लेकिन तब तक उसके सिर के बाल उखड़ चुके थे। तेज धार में खून बहने लगा। पिता हरिमोहन ने तत्काल गमछे से उसके सिर को बांधा और खून रोकने की कोशिश की। फिलहाल, लड़की की हालत नाजुक है। उसका प्रयागराज के स्वरूप रानी अस्पताल में इलाज चल रहा है। मामला मंझनपुर थाना क्षेत्र का है। हादसे की 3 तस्वीरें देखिए… पूरा मामला विस्तार से पढ़िए… मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के सैदनपुर में हरिमोहन परिवार के साथ रहते हैं। वह शुक्रवार शाम बेटी माया देवी के साथ शुक्रवार शाम घर से 2 किलोमीटर दूर महाबली बाबा देवस्थान में मां दुर्गा के दर्शन करने गए थे। यहां नवरात्रि को लेकर विशेष उत्सव चल रहा था। देवस्थान परिसर के बाहर मेला लगा हुआ था। मेले में सांस्कृतिक आयोजन हो रहा था। डीजे पर कई लोग डांस कर रहे थे। माया और उसके पिता भी बैठकर डांस देखने लगे। कुछ ही दूरी पर एक जेनरेटर चल रहा था। शाम करीब 5 बजे माया के उड़ते हुए बाल जेनरेटर के पंखे में फंस गए और उसके पूरे बाल उखड़ गए। लोगों ने तत्काल एम्बुलेंस को फोन किया, लेकिन एम्बुलेंस 20 मिनट देरी से पहुंची। तब तक माया का काफी खून बह चुका था। माया को जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां मलहम पट्‌टी करने के बाद उसे प्रयागराज के लिए रेफर कर दिया गया। माया की हालत नाजुक बताई जा रही है। स्किन विशेषज्ञ डॉ. शक्ति बसु ने बताया कि अगर किशोरी को बेहतर इलाज मिलेगा तो जान बचाई जा सकती है। हालांकि सिर की पूरी चमड़ी हट जाने के बाद हड्डियों के ऊपर एक लेयर बचती है। इलाज के दौरान उसको सुरक्षित कर लिया तो रिकवर किया जा सकता है, नहीं तो जान बचना मुश्किल है। ————————————— ये खबर भी पढ़िए… 5 साल की मासूम, 6 महीने में 2 बार रेप:कुशीनगर में 10 साल के आरोपी की मां बोली-500 रुपए लो, केस खत्म करो पड़ोस के 10 साल के बच्चे ने मेरी मासूम बच्ची के साथ दरिंदगी की। जब मैं शिकायत करने गई तो उसकी मां ने कहा कि 500 रुपए ले लो। मामले को यहीं खत्म कर दो। लड़का है गलती हो गई। ये सुनते ही मेरा खून खौल गया। क्योंकि 6 महीने पहले भी इसी लड़के ने मेरी बच्ची के साथ दरिंदगी की थी। शिकायत पर मां बेटों ने मिलकर मुझे पीटा था। डर और बदनामी के मारे हम चुप रहे। ये कहना है कुशीनगर में 5 साल की मासूम बच्ची की मां का। बच्ची के साथ बुधवार की शाम पड़ोस के रहने वाले 10 साल के लड़के ने रेप किया था। बच्ची की मां उस समय अपने बेटे को मदरसे से लेने गई थी। बच्ची ने रोते हुए अपने साथ हुई दरिंदगी की दास्तां बताई। पढ़िए पूरी खबर…

Curated by DNI Team | Source: https://ift.tt/3IoYAjk