जालौन में मां ब्रह्मचारिणी की पूजा:मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु, पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था की चाक-चौबंद
नवरात्र के दूसरे दिन जालौन में मां ब्रह्मचारिणी की आराधना श्रद्धा के साथ की गई। उरई नगर और ग्रामीण क्षेत्रों के देवी मंदिरों में सुबह से श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी। भक्तों ने मां ब्रह्मचारिणी की प्रतिमा के सामने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। श्रद्धालुओं ने परिवार की सुख-समृद्धि और मंगलमय जीवन की कामना की। मंदिरों में भव्य सजावट की गई। भक्तों ने मां को रोली, चंदन, नारियल, पुष्प और प्रसाद अर्पित किए।
तीन तस्वीरों में देखिए देवी आराधना.. दुर्गा पंडालों में वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ आरती हुई। बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग सभी माता के चरणों में मत्था टेकते दिखे। नगर में “जय माता दी” के जयकारे गूंजते रहे। मां ब्रह्मचारिणी की साधना से तप, संयम और आत्मबल प्राप्त होता है। मान्यता है कि इनकी पूजा से साधक को तपस्या का वरदान मिलता है। इससे जीवन की कठिनाइयां दूर होती हैं। प्रशासन ने मंदिरों और पंडालों के आसपास सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए। भीड़ नियंत्रण के लिए जगह-जगह पुलिस बल तैनात रहा। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष व्यवस्था की गई।
Source: उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर
Leave a Reply