चित्रकूट में महिलाओं ने मनाया करवा चौथ पर्व:पति की दीर्घायु और सुखमय जीवन के लिए रखा निर्जला व्रत

चित्रकूट जिले में सुहागिन महिलाओं ने शुक्रवार देर रात को परंपरानुसार करवा चौथ पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया। महिलाओं ने सुबह से निर्जला व्रत रखकर अपने पति की दीर्घायु और सुखमय जीवन की कामना की। इस दौरान घरों में पूजा-पाठ और साज-सज्जा का विशेष माहौल रहा। महिलाएं सोलह श्रृंगार कर पारंपरिक परिधानों में सजी हुई थीं। शाम होते ही आंगनों और छतों पर सुहागिनों की भीड़ उमड़ पड़ी। रात्रि में चांद निकलने पर महिलाओं ने विधि-विधान से पूजा अर्चना की। उन्होंने चलनी से पहले चांद और फिर अपने पति का चेहरा देखा। देखें तस्वीरें… इसके बाद पतियों ने अपनी पत्नियों को जल पिलाकर व्रत तुड़वाया। इस अवसर पर घर-घर में पारिवारिक प्रेम और श्रद्धा का वातावरण छाया रहा। स्थानीय निवासी किरण पटेल सहित अन्य महिलाओं ने बताया कि करवा चौथ हर वर्ष पति-पत्नी के रिश्ते को मजबूत बनाने का प्रतीक है।

Curated by DNI Team | Source: https://ift.tt/g16Ds9G