गाजीपुर में बाल कल्याण संरक्षण समिति की बैठक:महिला कल्याण विभाग की योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी

गाजीपुर में जिला प्रोबेशन अधिकारी संजय कुमार सोनी के निर्देश पर सदर ब्लॉक में बाल कल्याण संरक्षण समिति की बैठक आयोजित की गई। खंड विकास अधिकारी ने बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में महिला कल्याण विभाग की प्रमुख योजनाओं की जानकारी दी गई। इनमें मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना और स्पॉन्सरशिप योजना शामिल हैं। साथ ही बाल तस्करी और भिक्षावृत्ति रोकने के उपायों पर चर्चा हुई। निराश्रित महिला पेंशन योजना, वन स्टॉप सेंटर, चाइल्ड हेल्पलाइन और दत्तक ग्रहण की प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी गई। महिला सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबर 181, 1090, 1076, 112, 108 और 1098 के बारे में भी बताया गया। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही महिला कल्याण की अन्य योजनाओं पर भी चर्चा की गई। बैठक में सभी सदस्यों ने भाग लिया।

Read More

Source: उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर