गाजीपुर के व्यवसायी को मिला राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार:असमिया फिल्म ‘रंगतापु 1982’ के निर्माता को राष्ट्रपति ने किया सम्मानित

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिल्ली में आयोजित समारोह में असमिया फिल्म ‘रंगतापु 1982’ के निर्माता अरुण कुमार राय को राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से सम्मानित किया। अरुण कुमार राय उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के दहीनवर गांव के मूल निवासी हैं। ‘रंगतापु 1982’ फिल्म असम के 1980 के दशक की पृष्ठभूमि पर आधारित है। निर्देशक आदित्यम सैकिया ने इस फिल्म में चार महिलाओं की कहानी के माध्यम से स्थानीय लोगों और अवैध प्रवासियों के बीच संघर्ष को दर्शाया है। अरुण राय के परिवार ने 1960 में असम में चाय बागान से अपना व्यवसाय शुरू किया। आज उनका बीआरसी ग्रुप होटल, कंस्ट्रक्शन, शराब व्यापार, आयात-निर्यात और फिल्म निर्माण में कार्यरत है। उनके भाई अजय कुमार राय वर्तमान में बीआरसी ग्रुप के निदेशक हैं। इस फिल्म ने असमिया सिनेमा को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई है। बीआरसी प्रोडक्शन के बैनर तले भविष्य में और भी फिल्में बनाई जाएंगी। ये फिल्में असम की संस्कृति और समाज से जुड़ी कहानियों को दर्शाएंगी।

Read More

Source: उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर