गाजियाबाद में राम बारात भव्यता के साथ निकाली गई:रात में शहर में अलग-अलग स्थानों पर सोसायटी के लोगों ने किया स्वागत

गाजियाबाद में राजनगर एक्सटेंशन रामलीला ट्रस्ट द्वारा शुक्रवार रात को आयोजित राम बारात की शोभायात्रा का भव्य आयोजन किया गया। जिससे पूरा वातावरण राम मय हो गया। राम बारात पहली बार राजनगर एक्सटेंशन की मुख्य सड़क पर निकाली गई, जिसमें राम बारात के मार्ग पर स्थित सोसाइटियों के राम भक्तों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया और माहौल को भक्ति मय बना दिया। अलग-अलग स्थानों पर किया गया स्वागत शोभायात्रा अग्रवाल हाईट से आरंभ होकर केडीपी गोल चक्कर पहुंचने के बाद सिहानी ग्राम होते हुए अजनारा इंटिग्रिटी, गौर कास्केड, आशियाना चौक, फॉर्च्यून हाईट होते हुए अंत में धूम धाम करती रामलीला मैदान पहुंची। रात में राम बारात का कार्यक्रम बहुत ही धूमधाम के साथ पूरा हुआ। शोभायात्रा में शामिल सभी लोगों ने भगवान राम की झांकी पर फूलों की वर्षा की और आरती उतारी। राम बारात का समापन रामलीला मैदान में हुआ, जहां सभी लोगों ने भगवान राम की जयकार की और आशीर्वाद लिया। राम बारात के संयोजक अभिषेक शर्मा ने बताया कि यह आयोजन बहुत ही सफल रहा और सभी लोगों ने इसमें बढ़-चढ़कर भाग लिया। यह रहे प्रमुख राम बारात में सहयोग करने वालों में प्रमुख रहे रामलीला ट्रस्ट के संरक्षक राकेश त्यागी, संरक्षक एडवोकेट तेजवीर त्यागी, पार्षद व संरक्षक सुमनलता पाल, संरक्षक पंकज भारद्वाज, एनके शर्मा, अनिल तोमर, अनिल शर्मा, दीपक सहलोत, अंकित गुप्ता, नरेश सिरोही, एडवोकेट प्रदीप त्यागी, मनोज अग्रवाल, रूपक चौधरी, राहुल ढाका, अभिषेक शर्मा, भूरी सिंह। अरविंद भारद्वाज, कैप्टन सचिन शर्मा, कुश त्यागी, रवींद्र गर्ग, कपिल त्यागी, कपिल शर्मा, अतुल त्यागी, डॉ अनिल सिंह और अन्य मौजूद रहे।

Curated by DNI Team | Source: https://ift.tt/GaZLPQr