गाजियाबाद में महिला पुलिस ने मिशन शक्ति रैली निकाली:ACP प्रिया के नेतृत्व में महिला पुलिसकर्मी हथियार लेकर निकलीं, महिलाओं को सुरक्षा का भरोसा

गाजियाबाद पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत शक्ति ऑन व्हील्स कार्यक्रम की शुरुआत की है। इस अभियान में महिला पुलिस अधिकारी और कर्मचारी हथियारों से लैस होकर पूजा पंडाल, मंदिर और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पेट्रोलिंग कर रही हैं। इसका उद्देश्य महिलाओं और बच्चियों में सुरक्षा का भरोसा जगाना और समाज में सकारात्मक माहौल बनाना है। कार्यक्रम का शुभारंभ ACP प्रिया श्रीपाल ने किया। 72 महिला पुलिसकर्मी अलग-अलग सोसायटी और बाजारों में सक्रिय दिखीं। संदेश साफ है कि महिलाएं सिर्फ सुरक्षा पाने वाली नहीं बल्कि सुरक्षा की प्रहरी भी हैं।इस मौके पर क्रॉसिंग रिपब्लिक की SO सरिता मलिक और महिला दरोगा और महिला कांस्टेबलों पर भी वेपन रहे। महिलाओं को दिया जा रहा सुरक्षा का भरोसा एसीपी प्रिया श्रीपाल ने बताया कि मिशन शक्ति 5.0 के शहर व देहात में कार्यक्रम किया जा रहे हैं। पुलिस कमिश्नर गाजियाबाद जे रविंदर गौड के निर्देश में सभी महिला अधिकारी और महिला पुलिसकर्मी कार्यक्रम में भाग ले रहे हैं। पूर्व में महिला पुलिस की बाइक रैली भी निकल गई, और अलग-अलग कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। शहर और देहात में महिलाओं को सुरक्षा के प्रति यह विश्वास दिलाया जा रहा है, कि महिला पुलिस महिलाओं के साथ है। एक दिन पहले ही गाजियाबाद में की महिला पुलिस ने एक हिस्ट्रीशीटर को एनकाउंटर में गोली मारकर अरेस्ट किया था।

Read More

Source: उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर