गर्लफ्रेंड के परिजनों को फंसाने के लिए मारी थी गोली:पिता ने छीन लिया था मोबाइल, आजमगढ़ पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

आजमगढ़ में गर्लफ्रेंड के परिजनों को फंसाने के लिए युवक ने खुद पर पिस्टल फायर किया था। पुलिस ने आरोपी युवक और उसके दो साथियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से पिस्टल बरामद किया है। मोहम्मद शफीक शेख (24) का एक लड़की से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। लड़की के परिजन इस प्रेम संबंध का विरोध कर रहे थे। लड़की के पिता ने लड़की का मोबाइल भी छीन लिया था। इस कारण दोनों के बीच बातचीत भी बंद हो गई थी। खुद को गोली मारने का प्लान बनाया ऐसे में मोहम्मद शफीक ने अपने दो अन्य साथियों मोहम्मद कैफ और संदीप यादव के साथ मिलकर खुद को गोली मारने की योजना बनाई। खुद को गोली मारकर लड़की के परिजनों को फंसाने का प्लान बना। शफीक ने प्लान के मुताबिक कैश मेमो को अपने कंधे पर गोली मारकर खुद को घायल कर लिया। एसपी सिटी मधुबन कुमार सिंह ने बताया कि कैश मेमो का प्रयोग इसलिए किया गया था, जिससे ऐसा लगे की गोली दूर से मारी गई है। घटना के बाद एसपी सिटी मधुबन कुमार सिंह और क्षेत्राधिकार लालगंज भूपेश कुमार पांडेय ने घटनास्थल का दौरा किया तो मामला संदिग्ध पाया। तीनों आरोपी गिरफ्तार इसके बाद इस पूरे मामले की जांच शुरू की गई। जांच में यह बात भी सामने आई कि बाइक सवार दो युवक गोली मारकर भाग गए। फिलहाल पुलिस ने मोहम्मद शफीक शेख मोहम्मद कैफ और संदीप यादव को गिरफ्तार कर लिया है।

Curated by DNI Team | Source: https://ift.tt/TYkMUdF