क्षत्रिय समाज ने विजयदशमी पर किया शस्त्र पूजन:हजारों की भागीदारी, डॉ. राजेश्वर सिंह बने संरक्षक

भारतीय क्षत्रिय समाज और लोक अधिकार मंच सिविल सोसाइटी ने सिटी मांटेसरी स्कूल, विशाल खंड में विजयदशमी पर्व और शस्त्र पूजन का आयोजन किया। इस अवसर पर हजारों क्षत्रिय बंधुओं और क्षत्राणियों ने विधिवत पूजा-अर्चना के साथ शस्त्रों की पूजा की। यह आयोजन समाज की एकता और शक्ति का प्रतीक भी बना। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व उप-मुख्यमंत्री प्रोफेसर दिनेश शर्मा ने क्षत्रिय समाज की गरिमा और परंपराओं को बनाए रखने का आह्वान किया। उन्होंने समाज के विकास के लिए महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए। इस अवसर पर सरोजिनी नगर के विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह को भारतीय क्षत्रिय समाज का संरक्षक नियुक्त किया गया। समाज ने उनके कार्यों की सराहना करते हुए नई दिशा की उम्मीद जताई। तस्वीरें देखिए… समाज को एकजुट करने का आह्वान इस कार्यक्रम में एमएलसी पवन सिंह चौहान, एमएलसी अंगद सिंह और अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप सिंह बब्बू सहित कई प्रमुख हस्तियों ने भाग लिया। सभी उपस्थित लोगों ने समाज को एकजुट करने और उसकी परंपराओं को संरक्षित करने का आह्वान किया। महिलाओं को भी हर क्षेत्र में आगे आना चाहिए शस्त्र पूजा में शामिल छात्रा रिशु सिंह ने अपनी भागीदारी पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जिस तरह पुरुष हर क्षेत्र में आगे हैं, उसी तरह महिलाओं को भी हर क्षेत्र में आगे आना चाहिए। उन्होंने समाज की महिलाओं से आगे बढ़कर सामाजिक बुराइयों को खत्म करने और सम्मान के लिए कदम उठाने का आग्रह किया। अमिया माहेश्वरी ने भी शस्त्र पूजा में शामिल होने पर सकारात्मक भावना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि इस आयोजन से उन्हें सशक्त महसूस हुआ और यह संदेश मिला कि महिलाएं किसी से कम नहीं हैं। यह सहभोज समाज में एकता का प्रतीक इस अवसर पर देवेंद्र प्रताप सिंह को उनके सामाजिक, राजनीतिक, शैक्षणिक, साहित्यिक और आध्यात्मिक योगदान के लिए सम्मानित किया गया। भारतीय क्षत्रिय समाज के महामंत्री विपिन सिंह ने सहभोज का आयोजन किया, जिसे उपस्थित लोगों ने प्रसाद के रूप में ग्रहण किया। यह सहभोज समाज में एकता और भाईचारे का प्रतीक बना।

Curated by DNI Team | Source: https://ift.tt/WLGkpU5