क्लब की महिलाओं ने डांडिया उत्सव में मचाया धमाल:देर रात तक फिल्मी गीतों पर झूमें, फन गेम्स में लिया हिस्सा

इनर व्हील क्लब ऑफ कानपुर विदूषी की ओर से बुधवार देर रात मंदाकिनी रॉयल होटल में डांडिया महोत्सव का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम महिलाओं के लिए बहुत ही मनोरंजक और उत्साहपूर्ण रहा, जिसमें क्लब की सभी सदस्याओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। फन गेम्स में भी लिया हिस्सा कार्यक्रम में डांडिया नृत्य के साथ-साथ फन गेम्स, मनोरंजक खेल, संगीत और स्वादिष्ट भोजन की शानदार व्यवस्था की गई थी। पूरे कार्यक्रम में मस्ती, हंसी और उत्सव का माहौल देखने को मिला। सभी सदस्याओं ने पूरे जोश और उमंग के साथ नृत्य कर इस शाम को यादगार बनाया। मित्रता को बढ़ावा देने का है उद्देश्य इनर व्हील क्लब का उद्देश्य “मित्रता और सेवा को बढ़ावा देना” है, और इसी भावना को साकार करने के लिए इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। क्लब की सदस्यों ने कहा कि इस तरह के आयोजन न केवल सदस्याओं के बीच आपसी सौहार्द बढ़ाते हैं, बल्कि समाज में सकारात्मक ऊर्जा भी फैलाते हैं। आपसी सौहार्द का दिया संदेश इस कार्यक्रम का सफल आयोजन क्लब की अध्यक्ष प्रो. मंजू गवास्ती के नेतृत्व में किया गया। उन्होंने कहा कि क्लब की सभी सदस्यों ने आपसी सौहार्द का संदेश दिया हैं। कार्यक्रम में क्लब की सभी सदस्य उपस्थित रहीं और उन्होंने इस आयोजन को सफल बनाने में अपना योगदान दिया।

Curated by DNI Team | Source: https://ift.tt/IHJbWhL