केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल का कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत:बोलीं- अपना दल हमेशा कार्यकर्ताओं के साथ खड़ा रहेगा
कौशांबी में रविवार को भारत सरकार की केंद्रीय मंत्री और अपना दल (सोनेलाल) की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल ने मानिकपुर विधायक अविनाश चंद्र द्विवेदी से उनके आवास महिला पुरुषोत्तम कुटीर में मुलाकात की। जानकारी के अनुसार, केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल का कार्यक्रम संगठन समीक्षा एवं जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होने के लिए बांदा में था। बांदा से लौटते समय वे सराय अकिल होते हुए विधायक के पैतृक गांव महिला पहुंचीं। गांव पहुंचने पर हजारों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस मौके पर अनुप्रिया पटेल ने विधायक अविनाश चंद्र द्विवेदी की राजनीतिक प्रतिबद्धता और संघर्ष की सराहना की। कहा- आपके संघर्ष का ही परिणाम है कि आज बुंदेलखंड और कौशांबी में पार्टी कार्यकर्ताओं को सम्मान मिल रहा है। अपना दल हमेशा आपके साथ खड़ा रहेगा। इस दौरान उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल भी मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने उनका भी हार्दिक स्वागत और अभिनंदन किया। बाद में सभी नेता संगठन समीक्षा सम्मेलन में शामिल होने के लिए बांदा के अपेक्षा गृह मेडिकल कॉलेज के लिए रवाना हो गए। इस मौके पर महिला ग्रामसभा की प्रधान विकास चंद्र द्विवेदी, पिंटू महाराज, बंटी पाठक, रामू द्विवेदी, अपना दल कौशांबी के जिला अध्यक्ष (संगठन) सरवन त्रिपाठी, महेंद्र मिश्रा, गुड्डू सोनू तिवारी, लाली भार्गव सहित हजारों की संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Curated by DNI Team | Source: https://ift.tt/04mpJjo
Leave a Reply