कुशीनगर में बारिश जारी:2 दिन तक गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट, टेंपरेचर में गिरावट
कुशीनगर जिले में बुधवार रात से शुरू हुई बारिश शनिवार तक जारी रही, जिससे मौसम में ठंडक बनी हुई है। मौसम विभाग ने 6 अक्टूबर तक जिले में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई है, जो मंगलवार तक जारी रह सकती है। बुधवार रात से रुक-रुक कर हो रही बारिश बृहस्पतिवार दोपहर तक जारी रही। शुक्रवार सुबह हल्की धूप निकली, लेकिन दोपहर में लगभग एक घंटे तक बूंदाबांदी हुई। इसके बाद रात से बारिश लगातार जारी है। बारिश के साथ चल रही हवाओं से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। जिले में अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस से न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। शनिवार को 90% और रविवार को 40% बारिश की संभावना है, जबकि हवाओं की रफ्तार 18 से 24 किलोमीटर प्रति घंटा रह सकती है। बारिश से खरीफ की फसल को फिलहाल नुकसान नहीं हुआ है, लेकिन तेज हवाएं फसलों के लिए हानिकारक साबित हो रही हैं। इस बार दशहरे का पर्व भी बारिश से प्रभावित हुआ, जिसके कारण मूर्तियों का विसर्जन बारिश के बीच ही करना पड़ा। कृषि विज्ञान केंद्र सरगटिया के मौसम वैज्ञानिक श्रुति वी सिंह ने बताया कि भारतीय मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, मंगलवार तक अधिकतम तापमान 26 से 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 से 24 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।
Curated by DNI Team | Source: https://ift.tt/EFoj9d4
Leave a Reply