कुशीनगर में अवैध पटाखा फैक्ट्री का भंडाफोड़:लाइसेंस समाप्त होने के बाद भी तिरपाल में चल रहा था निर्माण, प्रशासन ने सामान किया नष्ट
कुशीनगर के पडरौना नगर स्थित लाला टोला क्षेत्र में अवैध रूप से चल रही पटाखा फैक्ट्री को प्रशासन ने बंद करा दिया है। एक निजी बाग में तिरपाल लगाकर पटाखों का निर्माण किया जा रहा था। स्थानीय लोगों की शिकायत के बाद उपजिलाधिकारी पडरौना ऋषभ पुंडीर और सीओ अभिषेक प्रताप सिंह मौके पर पहुंचे। जांच में पता चला कि पटाखा निर्माता का लाइसेंस मार्च 2025 तक वैध था। यह लाइसेंस 2009 में जारी किया गया था। वर्तमान में लाइसेंस की अवधि समाप्त हो चुकी है। 4 तस्वीरें देखें… प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मौके पर मौजूद सभी पटाखों और कच्चे माल को नष्ट करा दिया। पटाखा निर्माता ने स्वयं ही अपना सामान नष्ट किया। अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि बिना वैध लाइसेंस पटाखा बनाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। फैक्ट्री के आसपास सूखे पत्ते और पेड़ों की टहनियां थीं। इससे आग लगने का खतरा था। प्रशासन के अनुसार समय रहते कार्रवाई न होती तो आसपास के किसानों की फसलों और लोगों के जान-माल को नुकसान हो सकता था।
Source: उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर
Leave a Reply