कुएं में डूबकर 6 साल के बच्चे की मौत:चित्रकूट में नहाते समय नीचे गिरा, गांव वालों ने बाहर निकाला

चित्रकूट के बरगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम सेमरा में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां 6 वर्षीय बालक आशीष की कुएं में डूबने से मौत हो गई। आशीष पप्पू का पुत्र था। घटना कल करीब 3 बजे की है। बताया जा रहा है कि आशीष कुएं में नहाने गया था। इसी दौरान वह अचानक कुएं में गिर गया। आसपास के लोगों और परिजनों ने काफी मशक्कत के बाद उसे कुएं से निकाला। बच्चे को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना ग्रामीणों ने बरगढ़ थाना प्रभारी को दी। मौके पर थाना प्रभारी और क्षेत्र के लेखपाल कमल किशोर मिश्रा पहुंचे। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम की कार्रवाई करवाना चाही। लेकिन परिजनों ने इससे इनकार कर दिया। बच्चे की मौत से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

Read More

Source: उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर