कानपुर में सरकारी स्कूल में अश्लील डांस, VIDEO:प्रधानपति और कोटेदार ने बार बालाओं संग ठुमके लगाए, 4 पर FIR
कानपुर देहात में एक सरकारी विद्यालय में रातभर बार बालाओं का चला। इसके वीडियो भी सामने आए हैं। गांव के प्रधान पति और अन्य स्थानीय लोग, स्कूल की कुर्सियों और बच्चों के बैठने वाली जगहों पर बार बालाओं के साथ ठुमके लगाते नजर आ रहे हैं। वहीं कई लोग नशे की हालत में झूमते दिखे। पुलिस ने वीडियो सामने आने के बाद FIR दर्ज की है। वहीं कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया है। डीएम कपिल सिंह ने सभी लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। मामला मूसानगर थाना क्षेत्र अंतर्गत क्योटरा बांगर गांव के प्राथमिक विद्यालय का है। गांव के एक निजी कार्यक्रम के लिए सरकारी स्कूल को ही बार बालाओं का मंच बना दिया गया। 6 से ज्यादा बार बालाएं बुलाई गईं और रात भर डांस का कार्यक्रम चला। इस दौरान गांव के कई लोग मौजूद रहे। छोटे-छोटे बच्चे भी फर्श पर बैठकर डांस देख रहे थे। पढ़िए जो वीडियो में दिख रहा… बार बालाओं के डांस का दो वीडियो सामने आया है। एक 35 सेकेंड का और दूसरा 40 सेकेंड का है। पहले वीडियो में दिख रहा है कि 6-7 डांसर्स एक फिल्मी गाने पर डांस कर रही हैं। वहीं दूसरे वीडियो में दिख रहा है कि डांसर्स के साथ गांव के कई लोग डांस कर रहे हैं। कुछ लोग शराब के नशे में झूमते हुए भी नजर आए। वीडियो में दिख रहा है कि छोटे-छोटे बच्चे फर्श पर बैठकर डांस देख रहे हैं। गांव के प्रधान पति और अन्य स्थानीय लोग, स्कूल की कुर्सियों और बच्चों के बैठने वाली जगहों पर डांसर्स के साथ ठुमके लगाते वीडियो में दिख रहे हैं। लाउड म्यूजिक, रंगीन रोशनी और डांसर्स वीडियो में दिखाई दे रहे हैं। वीडियो गांव के ही एक सरकारी विद्यालय का बताया जा रहा है। जहां पर दिन में क्लासेज चलती हैं, बच्चे पढ़ाई करते हैं। दूसरी तरफ रात में यह गांव के कुछ रईस लोगों के लिए अय्याशी का अड्डा बन जाता है। प्रधानपति समेत चार के खिलाफ FIR डांस का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने पुलिस ने प्रधान पति राहुल और गांव के कोटेदार पति जगत समेत चार लोगों पर FIR दर्ज करते हुए कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया हैं। मामले में डीएम कपिल सिंह ने तहसील स्तर पर टीम गठित कर स्थानीय अधिकारियों से रिपोर्ट मांगी हैं। रिपोर्ट आने के बाद जिम्मेदारों पर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जायेगी। पुलिस जांच में यह सामने आया है कि गांव के ही रहने वाले गजराज सिंह के नाती की छठी का कार्यक्रम था। जिस उपलक्ष्य में गजराज सिंह ने डांस कार्यक्रम का आयोजन किया था, लेकिन इसकी अनुमति नहीं ली गई थी। —————————————— ये खबर भी पढ़ेंः- सीतापुर में आदमखोर बाघिन पकड़ी गई:विधायक VIDEO बनाने लगे तो पिंजरे से ऐसा दहाड़ी कि लोग डर गए सीतापुर में आदमखोर बाघिन पकड़ी गई। रात 12 बजे बाघिन को घेरकर ट्रंकुलाइज किया गया। 50 लोगों की टीम करीब एक महीने से इसकी तलाश में थी। लेकिन हर बार बाघिन टीम को मात देकर निकल जाती थी। पढ़ें पूरी खबर…
Source: उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर
Leave a Reply