कानपुर के बाल-महिला अस्पताल में ब्रेस्ट कैंसर की जांच:महिलाओं को बीमारियों से बचाव की दी गई जानकारी

कानपुर के जच्चा-बच्चा अस्पताल में 26 सितंबर 2025 को महिलाओं के लिए स्तन स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम ‘स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान’ (17 सितंबर से 2 अक्टूबर 2025) के तहत आयोजित किया गया था। इसका मुख्य उद्देश्य महिलाओं को स्तन कैंसर की रोकथाम, समय पर पहचान और स्तन स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया जा रहा है। कार्यक्रम का आयोजन प्राचार्य डॉ. संजय काला, उप प्राचार्या डॉ. ऋचा गिरी, प्रमुख अधीक्षक डॉ. आर.के. सिंह, विभागाध्यक्ष प्रो. डॉ. रेनू गुप्ता और नोडल ऑफिसर डॉ. नीना गुप्ता के मार्गदर्शन में किया गया।प्रो. डॉ. रेनू गुप्ता ने बताया कि स्तन कैंसर महिलाओं में होने वाले प्रमुख कैंसरों में से एक है, जिसकी संभावना लगभग 100 में से 32 महिलाओं में होती है। उन्होंने जोर दिया कि यदि इसकी पहचान प्रारंभिक अवस्था में हो जाए, तो इसका उपचार पूरी तरह संभव है।डॉ. शैली अग्रवाल ने महिलाओं को स्तन स्व-परीक्षण की तकनीक की जानकारी दी। उन्होंने सलाह दी कि प्रत्येक महिला हर माह स्व-परीक्षण अवश्य करे और किसी भी असामान्य परिवर्तन जैसे गांठ, सूजन, त्वचा में बदलाव, रक्त/तरल स्राव या लगातार दर्द की स्थिति में तुरंत चिकित्सक से परामर्श ले।कार्यक्रम के अंत में डॉ. प्रीति त्यागी ने उपस्थित महिलाओं को संतुलित आहार, नियमित व्यायाम, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और समय-समय पर जांच कराने का संकल्प दिलवाया।इस अवसर पर नोडल डॉ. नीना गुप्ता, डॉ. दिव्या त्रिपाठी, डॉ. रश्मि गुप्ता, डॉ. सुचिता त्रिपाठी, डॉ. पंखुड़ी जायसवाल, डॉ. फरहीन सिद्दिकी और डॉ. फातिमा सहित अन्य चिकित्सक उपस्थित रहे।

Curated by DNI Team | Source: https://ift.tt/QLKtTFn