उन्नाव में नवमी पर मंदिरों में उमड़ी भीड़:मां सिद्धिदात्री की पूजा, घरों-मंदिरों में हुआ कन्या पूजन
उन्नाव में नवरात्र के नौवें दिन मां दुर्गा के सिद्धिदात्री स्वरूप की पूजा के लिए मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह से देर रात तक मंदिरों के बाहर श्रद्धालु दर्शन के लिए कतार में लगे रहे। इस दौरान घरों और मंदिरों में विधि-विधान से कन्या पूजन भी किया गया। राजधानी मार्ग स्थित प्राचीन दुर्गा मंदिर में भोर से ही भक्त पहुंचने लगे थे। नवमी के अवसर पर कई मंदिरों में कन्या पूजन का आयोजन हुआ। श्री दुर्गा मंदिर परिसर में कन्याओं को भोजन कराया गया और दान-दक्षिणा दी गई। इस मौके पर आदित्य सिंह साधू सहित अन्य लोग मौजूद रहे। गायत्री नगर स्थित गायत्री मंदिर में रामचंद्र गुप्ता, प्रेम त्रिपाठी और संग्राम सिंह की उपस्थिति में कन्या भोज कराया गया। कंचन नगर स्थित कंचनामाई मंदिर और महेश मार्ग स्थित सिद्धिदात्री मंदिर में प्रमोद त्रिवेदी, उमेश शुक्ला, सूर्य कुमार बाजपेई और सुरेश सिंघल ने मां की आरती उतारी। इसके अतिरिक्त, डॉकतार कॉलोनी स्थित सोमा गौरी मंदिर, गांधीनगर स्थित काली मंदिर, पोनीरोड झंडे चौराहा स्थित झंडेश्वर मंदिर, बिन्दानगर स्थित दुर्गा मंदिर और बालूघाट स्थित गायत्री शक्तिपीठ सहित गंगा विशुनघाट दुर्गा मंदिर में भी कन्या भोज का आयोजन हुआ। कन्या पूजन के बाद व्रत रखने वाले श्रद्धालुओं ने अपना व्रत तोड़ा। नगर में कई स्थानों पर भंडारों का भी आयोजन किया गया। शुक्लागंज के चंपा पुरवा, कंचन नगर, ऋषि नगर और पोनी रोड में जगह-जगह भंडारे लगे। राजधानी मार्ग स्थित दुर्गा मंदिर के पुजारी ने बताया कि नवरात्र समापन के बाद प्रसाद के रूप में साड़ियों का वितरण किया जाएगा।
Curated by DNI Team | Source: https://ift.tt/JxN3ZMR
Leave a Reply