आप का 16 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल बरेली जाएगा:घटना की जांच करेगा, रामपुर के फैसल लाला भी शामिल
आम आदमी पार्टी (आप) का 16 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल बरेली घटना की जांच के लिए आज बरेली जाएगा। इस दल में रामपुर के प्रदेश प्रवक्ता फैसल खान लाला भी शामिल हैं। आप सांसद और उत्तर प्रदेश प्रभारी संजय सिंह ने इस 16 सदस्यीय टीम का गठन किया है। यह टीम 7 अक्टूबर को बरेली पहुंचेगी और घटना की विस्तृत जांच करेगी। प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश के सहप्रभारी दिलीप पांडेय, पश्चिम प्रांत अध्यक्ष सोमेंद्र ढाका, रुहेलखंड प्रांत अध्यक्ष मो. हैदर, बौद्ध प्रांत अध्यक्ष इमरान लतीफ, रुहेलखंड प्रांत प्रभारी नदीम अशरफ जायसी, अयोध्या प्रांत प्रभारी सरबजीत सिंह मक्कड़ शामिल हैं। इसके अलावा महिला विंग अध्यक्ष नीलम यादव, पिछड़ा प्रकोष्ठ अध्यक्ष डॉ. छवि यादव, यूथ विंग अध्यक्ष पंकज अवाना, किसान प्रकोष्ठ अध्यक्ष कमांडो अशोक, प्रदेश प्रवक्ता फैसल खान लाला, रामपुर जिलाध्यक्ष अंसार अहमद, रुहेलखंड प्रांत उपाध्यक्ष सुनीता गंगवार, तिरंगा शाखा प्रमुख जनक प्रसाद, बरेली जिलाध्यक्ष राम सिंह मौर्या और पंचायत प्रकोष्ठ अध्यक्ष विनय सिंह शामिल हैं।
Curated by DNI Team | Source: https://ift.tt/1EqxJRD
Leave a Reply