आजमगढ़ में बोले स्वामी प्रसाद मौर्या:वन नेशन वन एजुकेशन को देश की जरूरत जंगलराज की चपेट में भाजपा के लोग

आजमगढ़ के दौरे पर पहुंचे अपनी जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य ने केंद्र और प्रदेश सरकार पर जमकर हमला बोला। स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि जो शिक्षा सर्वसुलभ होनी चाहिए थी। उसका लगातार व्यवसायीकरण और औद्योगीकरण किया जा रहा है। हमारी मांग है कि प्रधानमंत्री को इस बात पर ध्यान देना चाहिए। जिस तरह से प्रधानमंत्री वन नेशन वन इलेक्शन की बात कर रहे हैं। आज देश में वन नेशन वन एजुकेशन की जरूरत है। जिससे समाज के अंतिम पायदान पर खड़ा व्यक्ति भी शिक्षित हो सके। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत को विश्व गुरु बनाने की बात कर रहे हैं पर जिस तरह से राष्ट्रीय संपदा को कौड़ियों के भाव बेचा जा रहा है। यह ईस्ट इंडिया कंपनी से भी खतरनाक कदम है। विश्व गुरु बनाना तो दूर की बात है। देश को कंगाल गरीब लाचार बना रहे हैं। लगातार बेरोजगारों किसानों के साथ अत्याचार हो रहा है। आज भाजपा के लोग भी जंगलराज की चपेट में आ रहे हैं। गाजीपुर में जिस तरह से थाने में भाजपा कार्यकर्ता की मौत हुई है। इसके साथ ही लखनऊ में विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं पर लाठी चार्ज हुआ है। उससे समझा जा सकता है कि किस तरह से प्रदेश में जंगलराज चल रहा है। आज आरक्षण नियमों की अनदेखी की जा रही है। प्रदेश की कानून व्यवस्था ध्वस्त स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि जनहित के सभी मुद्दों पर भारतीय जनता पार्टी फ्लॉप साबित हो रही है। भाजपा की गलत नीतियों के कारण देश का करोड़ नौजवान बेरोजगार हो गया है। यूपी में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है एससी एसटी के नौजवानों की हत्या हो रही है। बहन बेटियों के साथ रेप की घटना हो रही है। सरकार अपराधियों पर कार्रवाई करने की बजाय उन्हें बचाने का काम कर रही है। क्योंकि यह कहीं ना कहीं भाजपा द्वारा संरक्षित लोग हैं। योगी सरकार की प्राथमिकता 400 से 500 मीटर की दूरी पर शराब की दुकान खोलने की है। जबकि स्कूलों को बंद करने का प्रयास किया जा रहा है। भाजपा के लोग आज अपनी सफलता छुपाने के लिए हिंदू मुस्लिम का खेल खेल रही हैं।

Read More

Source: उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर